24 न्यूज अपडेट स्पोर्ट्स डेस्क। पेरिस ओलिंपिक में बुधवार को भारत को तीसरा मेडल मिल गया है। 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन की मेंस कैटेगरी में शूटर स्वप्निल कुसाले ने ब्रॉन्ज मेडल जीत लिया है। अब तक के तीनों मेडल शूटिंग इवेंट्स में आए हैं। स्वप्निल कुसाले 2015 में कुवैत में हुई एशियन शूटिंग चैंपियनशिप में 50 मीटर राइफल प्रोन 3 इवेंट में गोल्ड मेडल जीत चुके हैं। वे 59वें नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में गगन नारंग और चेन सिंह जैसे शूटर्स को हरा चुके हैं। स्वप्निल कुसाले 2015 में कुवैत में हुई एशियन शूटिंग चैंपियनशिप में 50 मीटर राइफल प्रोन 3 इवेंट में गोल्ड मेडल जीता था। तुगलकाबाद में 59वें नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में गगन नारंग और चेन सिंह जैसे बड़े शूटरों को हराकर जीत हासिल कर चुके हैं। स्वप्निल महाराष्ट्र के पुणे में जन्मे व 28 साल के हैं। 2012 से इंटरनेशनल शूटिंग इवेंट्स में हिस्सा ले रहे हैं मगर ओलिंपिक में पहली बार डेब्यू किया है। पहले ही ओलिंपिक में स्वप्निल ने ब्रॉन्ज मेडल जीता है। स्वप्निल के रोल मॉडल एमएस धोनी हैं। सेंट्रल रेलवे में टिकट कलेक्टर का काम करते हैं। स्वप्निल भी धोनी की तरह ही शूटिंग एरिना में शांत रहते हैं। स्वप्निल की मां कंबलवाडी गांव की सरपंच हैं। पिता और भाई टीचर हैं। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation केरल में 2 दिन का राजकीय शोक, वायनाड लैंडस्लाइड हादसा : अब तक 93 की मौत, 400 लापता, 4 गांव बहे राहुल गांधी ने कहा- ईडी रेड की प्लानिंग, मुझे इंतजार, चाय-बिस्किट मेरी तरफ से