24 न्यूज़ अपडेट उदयपुर। शबाबे अहले सुन्नत ग्रुप की ओर से एक दिवसीय सीरत इमाम आजम अबू हनीफा व इस्लाहे मुआशरा का आयोजन मंगलवार को मल्लातलाई बड़ी मस्जिद रज्जा कॉलोनी चौक में आयोजित हुआ। जिसमें काफी संख्या में लोगों ने शिरकत की।
मीडिया प्रभारी अब्दुल अजीज सिन्धी ने बताया कि इस अवसर पर शाकिर अली नूरी सुन्नी दावतें इस्लामी (मुम्बई), कारी मोहम्मद शरीफ ( पाली), मोहम्मद सिद्दीक नूरी (चितौड़) ने शिरकत की । इस अवसर पर शाकिर अली नूरी ने इमाम आजम अबू हनीफा की सीरत का जिक्र करते हुए उनके बताए रास्ते पर चलने की सलाह दी। साथ ही कुरान की रोशनी में दीनी , दुनिया तालीम पर जोर देते हुए कहा कि इस पर अमल हिदायत दी। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अपने बच्चे,बच्ची को ज्यादा से ज्यादा दीनी तालीम दिलाये । उससे कामयाब होंगे।
इस अवसर पर मस्जिद के इमाम मोहम्मद इश्हाक अकबरी,शबाबे अहले सुन्नत ग्रुप के आजाद हुसैन शैख, सैय्यद शादाब अली, अब्दुल रऊफ, इदरीस डायर,कयूम्म, शैबान सिन्धी सहित कमेटी के सदस्यों ने बाहर से आये मेहमानों का इस्तकबाल किया। इस अवसर नातख्खा कारी मोहम्मद शरीफ,मीर आफरान, इरशाद अत्तारी, मोहम्मद ज़ुबैर ने नातियां कलाम पेश किए।
इस बाद सल्लातो सलाम पढ़ी। शाकिर अली नूरी दुआ पढ़ी। उन्होंने कि
हमारे देश में अमन चैन, भाई चारा कायम, रहे साथ हमारा मुल्क तरक्की की राह पर चले । जलसे का संचालन मोहम्मद सिद्दीक नूरी ने किया

