24 न्यूज अपडेट, जयपुर। केंद्रीय जांच ब्यूरो सीबीआई ने आज धमाका किया। चित्तौड़गढ़ के केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो के इंस्पेक्टर और बिचौलिए को रिश्वत लेते गिरफ्तार कियां ये लोग एकक क्लिनिक के खिलाफ मामले के निपटारे के लिए 20 लाख रुपए की रिश्वत मांग रहे थें बिचौलिए के माध्यम से रिश्वत के 3 लाख रुपए लेते इंस्पेक्टर को पकड़ा गया। दोनों आरोपियों से अब पूछताछ की जा रही हैं। केंद्रीय जांच ब्यूरो को परिवादी ने शिकायत दी कि चित्तौड़गढ़ के केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो के इंस्पेक्टर एक बिचौलिए के मार्फत 3 लाख रुपए की रिश्वत मांग रहे है। रकम आरोपियों की ओर से उनकी क्लिनिक के खिलाफ मामले के निपटारे के लिए मांगी जा रही है। निपटारे के लिए 20 लाख रुपए की रिश्वत की डिमांड की गई थी। उसके बाद आरोपियों की ओर से 8 लाख रुपए की रिश्वत मांग रखी गई। शिकायत पर बुधवार को केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो के आरोपी इंस्पेक्टर आदर्श योगी और बिचौलिए केशव के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। सीबीआई ने ट्रेप का जाल बिछाया। चित्तौड़गढ़ के इंस्पेक्टर आदर्श योगी की ओर से 3 लाख रुपए की रिश्वत लेते बिचौलिए केशव को रंगे हाथों धर-दबोचा। टीम के चित्तौड़गढ़ और बीकानेर में आरोपी इंस्पेक्टर के घर और ऑफिस की तलाशी ली। टीम ने तलाशी में आपत्तिजनक डॉक्यूमेंट को जब्त किए।
सीबीआई का धमाका : चित्तौड़गढ़ के नारकोटिक्स के इंस्पेक्टर को रिश्वत लेते दबोचा, 3 लाख लेते गिरफ्तार

Advertisements
