24 न्यूज अपडेट. उदयपुर। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने समान पात्रता परीक्षा की आंसर-की (ग्रेजुएशन लेवल) जारी कर दी है। पात्रता परीक्षा में पूछे गए सवालों और जवाब को लेकर आपत्ति के लिए अभ्यर्थी 100 रुपए फीस देकर 28 नवंबर तक ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। इसके बाद फाइनल आंसर-की जारी की जाएगी। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड अध्यक्ष आलोक राज ने बताया- 27-28 सितंबर को समान पात्रता परीक्षा (ब्म्ज्) ग्रेजुएशन लेवल 4 चरणों में आयोजित की गई थी। इन चार चरणों की औसत उपस्थिति 89.30 फीसदी रही थी। 13 लाख 4 हजार 144 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, जबकि 11 लाख 64 हजार 554 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। सीईटी ग्रेजुएशन के स्कोर के आधार पर अभ्यर्थी भविष्य में होने वाली 11 भर्तियों में हिस्सा ले सकेंगे। 25 से 28 सितंबर के बीच प्रदेशभर में पात्रता परीक्षा का आयोजन किया गया था। मिनिमम 40 परसेंट लाना इसमें अनिवार्य है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation एमबी ब्लड बैंक में भूलकर भी ना करें रक्तदान, जरूरत पड़ने पर फेंक रहे हैं डोनर कार्ड, ना सीएम पोर्टल सुन रहा ना अस्पताल प्रशासन भोपाल नोबल्स प्रबंध संकाय के छात्रो ने किया उद्यमशीलता व कौशल-विकास हेतु किया सरस डेयरी का औद्योगिक भ्रमण