Site icon 24 News Update

सिविल डिफेंस टीम ने 48 घंटे बाद निकाला कुएं में गिरी 17 साल की किशोरी का शव

Advertisements

24 न्यूज अपडेट. उदयपुर। उदयपुर जिले के गोगुंदा थाना क्षेत्र के खेरावास दादिया गांव में आज दो दिन पहले कुएं में गिरी नाबालिग किशोरी का शव सिविल डिफेंस और एसडीआरएफ की टीम ने निकाला। टीम ने 48 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला। टीम ने शव को पुलिस के सुपुर्द किया। बालिका का नाम 17 वर्षीय मीना गमेती पु़त्री हुकम चंद गमेती है। बताया गया कि जिस बिना मुंडेर के कुएं में बालिका गिरी वह मृतका के घर के पास ही है। शाम को यह किशोरी अपनी दो अन्य सहेलियों के साथ जा रही थी तब पैर फिसला गया और कुएं में गिर गई। रविवार को उसके चप्पत तैरते नजर आए थे। कुएं की गहराई 150 फीट थी व उसमें से बदबू आ रही थी। इकसे बाद पानी खाली करने के लिए कुएं में तीन मोटरें लगाई गई। सिविल डिफेंस और एसडीआरएफ टीम ने का अभियान उसी समय शुरू हो गया मगर लड़की का शव नहीं मिला। कल रात होने से अभियान को रोका गया था। आज सुबह फिर अभियान शुरू किया गया व सफलता मिली। टीम में वाहन चालक दिनेश खटीक गोताखोर मनोज जीसी भवानी शंकर वाल्मीकि नरेश चौधरी मुकेश सेन जगदीश सिंह दुलावत लाल सिंह झाला कैलाश गमेती मौजूद थे।

Exit mobile version