24 न्यूज अपडेट राजसमंद। राजसमंद थाना क्षेत्र दिवेर में तीन दिन पूर्व एक बच्चा 13 वर्षीय ललित सिंह कुएं के पास पैर फिसलने से 80 फीट गहरे कुएं में जा गिरा था। इसकी सूचना पर राजसमंद सिविल डिफेंस ने करीब दो दिन तक प्रयास किए परंतु सफलता नहीं मिली। तीसरे दिन उदयपुर सिविल डिफेंस और एसडीआरएफ एनडीआरएफ को बुला कर रेस्क्यू ऑपरेशन प्रारंभ किया। करीब 3 घंटे के अथक प्रयास कर शव को ढूंढ निकाला। शव को दिवेर पुलिस को सुपुर्द किया गया है। शव को ढूंढने में अंडरवाटर कैमरे एवं डीप डाइवर की सहायता ली गई। मृतक बच्चा चट्टानों के बीच फंस गया था। कड़ी मशक्कत कर उसे बाहर निकाला गया। उदयपुर सिविल डिफेंस टीम से गोताखोर विजय नकवाल सचिन कंडारा बचाव कर्मी भवानी शंकर वाल्मीकि कपिल सालवी एवं वाहन चालक कैलाश मेनारिया मौजूद रहे।
सिविल डिफेंस टीम ने अंडरवाटर कैमरा और डाइवर्स की मदद से निकाला पानी में चट्टान में फंसे बच्चे का शव

{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":["local"],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":false,"containsFTESticker":false}
Advertisements
