—————————उदयपुर l फेडरल बैक से. 14 एवं अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत द्वारा बैंक के परिसर मे आज के समय मे ग्राहकों को साइबर क्राइम के शिकार होने से बचने की जानकारी फेडरल बैंक के मैनेजर पंकज जैन दी l ग्राहक पंचायत के पखवाडा के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम मे पंकज जैन ने बताया कि किसी भी अनजान लिंक को खोलना नहीं चाहिए नहीं तो खाते से आपकी राशि कटनी शुरू हो जाती है l उन्होंने बताया कि बैंक कोई ओटीपी नहीं मांगता है अतः किसी का फोन आने ओर उसके बैंक अधिकारी बता कर आधार कार्ड, एटीएम के नंबर मांगने पर नहीं देना चाहिए वरना ठगी का शिकार होना पड़ेगा l इस कार्यक्रम मे पंचायत के प्रांत संगठन मंत्री राकेश पालीवाल ने बताया कि अनजान जगह मोबाइल को चार्ज नहीं करना चाहिए l यदि ऐसा करते है तो हमारे मोबाइल का डाटा का स्थानांतरण हो जाता है जिससे हमारे बैंक का ख़ाता संख्या, पिन कोड नंबर जाने से हमारे खाते से आसानी से राशि निकाली जा सकती है l यह जानकारी पंचायत के जिला मंत्री नारायण पंचोली ने देते हुए बताया कि इस कार्यक्रम से नयी नयी जानकारी बैंक के कर्मचारियों ने दी l इसमें पंचायत के जिला अध्यक्ष शिव कुमार शर्मा,करण सिंह कटारिया,हरिशंकर तिवारी, मांगीलाल भोई, रमेश जोशी, गोर्वधन वीरवार,संगीता जैन,नरेंद्र जोशी,फतेहलाल पारिक,सत्यनारायण प्रजापत सहित बैंक के ग्राहकों ने भाग लिया l Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation सड़क पर सामान रख व्यापार करने पर निगम ने की कार्यवाही, सूरजपोल मच्छी मार्केट में निगम की कार्यवाही, 1500 रुपए की काटी शास्ती जितेन्द्र बालोत को पी.एच.डी.