24 न्यूज अपडेट उदयपुर। नगर निगम लगातार स्थाई और अस्थाई अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई कर रहा हैं इसी क्रम में मंगलवार को भी बापू बाजार स्थित मच्छी बाजार मे सड़क पर सामान रख किए जा रहे व्यापार को हटाकर भविष्य में समान दुकान के बाहर नहीं रखने की हिदायत दी गई। नगर निगम आयुक्त राम प्रकाश के निर्देश पर स्वास्थ्य अधिकारी सत्यनारायण शर्मा द्वारा मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए सूरजपोल स्थित मच्छी मार्केट में दुकान से बाहर सामान रखकर व्यापार करने वाले व्यापारियों के खिलाफ 1500 रुपए की सास्ती काटकर उन्हें भविष्य में दुकान से बाहर व्यवसाय नहीं करने हेतु पाबंद किया है। कार्रवाई के दौरान स्वास्थ्य अधिकारी शर्मा मय जाब्ते स्वयं उपस्थित रहे। नगर निगम आयुक्त ने व्यापारी वर्ग से अपील करते हुए कहा है कि व्यापारी शहर की सुंदरता एवं यातायात व्यवस्था में अपना सहयोग देते हुए अपने सामान दुकान के अंदर ही रखें जिससे वाहनों के आवागमन में किसी भी तरह से कोई व्यवधान नहीं हो। निगम द्वारा प्रतिदिन अतिक्रमण के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई की जाती है अतः व्यापारियों का सहयोग व्यवस्था को सुधारने में अपेक्षित है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation एमपीयूएटी प्रबंध मंडल की 63 वीं बैठक : नवचयनित कार्मिकों को अब पांच साल का बॉण्ड भरना अनिवार्य, दीक्षांत समारोह में राज्यपाल देंगे 42 स्वर्ण पदक, केरियर एडवांसमेंट स्कीम में 44 शिक्षक पदोन्नत साइबर क्राइम के बारे मे दी जानकारी