24 न्यूज अपडेट.उदयपुर। उदयपुर सांसद मन्नालाल रावत को धमकी देने वाला दूसरा आरोपी गुजरात से गिरफ्तार किया गया है। सड़ा मानपुर फला, सलूंबर निवासी खानूलाल उर्फ खानूराम पुत्र नरदा मीणा को गुजरात के भावनगर से पकड़ा गया है। यह वहां एक फैक्ट्री में मजदूरी करता है। यू-ट्यूब पर सांसद के इंटरव्यू के एक वीडियो के कॉमेंट बॉकस में 12 जून को धरियावद निवासी बीएससी छात्र कुंती भगोरा ने धमकी भरा कमेंट किया था। इस पर खानूराम ने भी जोश-जोश में धमकी भरा कमेंट कर दिया। खानूलाल को कोर्ट में ने दो दिन के रिमांड पर भेजा है। खानूराम ने कमेंट कर लिखा था कि बहुत जल्द उदयपुर में भी रगड़ा निकाल दिया जाएगा। याद रखना तुम्हारी वाड़ियां विसर्जन उठने वाली है। इससे एक दिन पहले कुंती भगोरा ने कमेंट में लिखा था कि कंगना रनौत की तरह इसका भी गेम बजाना पड़ेगा। इसको सांसद बनाकर जनता ने गलत कर दिया है। पुलिस ने कुंती भगोरा को 14 जून को जयपुर से पकड़ा था। जिसके बाद उसकी जमानत हो गई है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation खेरवाड़ा में एनएच 48 पर चलती इक्को गाड़ी में आग वीडियो देखें…..अवैध तस्करी समझ वन मंत्री ने पकड़ी गाडी, मगर मामला निकला लीगल वाला