सलूंबर विधानसभा उप चुनाव को लेकर बैठक कल। 24 न्यूज़ अपडेट उदयपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं राजस्थान के सह प्रभारी बनकर पहली बार उदयपुर आने पर ऋत्विक मकवाना का उदयपुर देहात जिला कांग्रेस अध्यक्ष कचरू लाल चौधरी के नेतृत्व में पदाधिकारियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।उदयपुर देहात जिला कांग्रेस प्रवक्ता डॉ संजीव राजपुरोहित ने बताया कि सह प्रभारी बनकर पहली बार उदयपुर आने पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव ऋत्विक मकवाना का उदयपुर देहात जिला कांग्रेस अध्यक्ष कचरू लाल चौधरी ने मेवाड़ी पाग और उपरणा ओढ़ा कर स्वागत किया। स्वागत करने वालो में उदयपुर देहात जिला कांग्रेस अध्यक्ष कचरू लाल चौधरी, उदयपुर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी रहे ताराचंद मीणा, प्रदेश कांग्रेस सचिव ललित बोरीवाल, प्रदेश कांग्रेस सदस्य राज सिंह झाला, उदयपुर देहात जिला कांग्रेस प्रवक्ता डॉ संजीव राजपुरोहित, पूर्व प्रधान रेशमा मीणा, देहात जिला कांग्रेस महासचिव महेश त्रिपाठी, कुशलेश चौधरी, युवा कांग्रेस देहात कार्यवाहक अध्यक्ष बालू भील, देहात कांग्रेस के दिनेश औदिच्य, चंद्रवीर गुर्जर, लक्ष्मी लाल सोनी, एनएसयूआई के शक्ति सिंह झाला सहित कई पदाधिकारी एवं कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। उदयपुर देहात जिला कांग्रेस प्रवक्ता डॉ संजीव राजपुरोहित ने बताया कि प्रदेश में हो रहे विधानसभा उप चुनाव के क्रम में उदयपुर देहात जिला कांग्रेस कमेटी के अंतर्गत आने वाली सलूंबर विधानसभा क्षेत्र में होने वाले उपचुनावों को लेकर प्रदेश सह प्रभारी ऋत्विक मकवाना कल दिनांक 20 अक्टूबर, 2024 को दोपहर 12 बजे ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय सलूंबर में जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक लेंगे साथ ही होने वाले उपचुनावों पर भी विस्तृत चर्चा करेंगे।उक्त बैठक में एआईसीसी सदस्य/पीसीसी सदस्य/प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारीगण/सांसद प्रत्याशी/ पूर्व सांसद/विधायक/विधायक प्रत्याशी/ पुर्व विधायक/पुर्व जिलाध्यक्ष/जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारीगण/प्रधान/उप प्रधान/ब्लॉक अध्यक्ष व कार्यकारिणी/ मंडल अध्यक्ष व कार्यकारिणी /पूर्व जिला प्रमुख/ पूर्व उप जिला प्रमुख/ प्रधान/उप प्रधान/पूर्व प्रधान/ पूर्व उप प्रधान/नगर निकाय अध्यक्ष//उपाध्यक्ष/पार्षद/पूर्व पार्षद/पुर्व जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारीगण/पुर्व ब्लॉक अध्यक्ष/जिला परिषद् सदस्य/ पंचायत समिति सदस्य/अग्रिम संगठनो के सेवादल कांग्रेस ,युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई एवं विभागो और प्रकोष्ठो के अध्यक्षगण व कार्यकारिणी / वरिष्ठ कांग्रेसजन तथा पंच सरपंच उपस्थित रहेंगे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation स्टूडेंट को तोहफा : सीईटी एग्जाम वाले स्टूडेंट राजस्थान में 5 दिन फ्री में सफर करेंगे, गृह जिले की बाध्यता को भी किया खत्म डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ की बालिका शिक्षा और डिजिटल क्रांति प्रोत्साहन पहल : जगदीश चौक कन्या विद्यालय को कंप्यूटर सेट भेंट किए, कक्षाओं की मरम्मत करवाई