24 न्यूज अपडेट, उदयपुर। सवीना थाने में 3 अक्टूबर को राजकुमारी भावनानी ने रिपोर्ट दी कि शाम 5.15 बजे अपने घर से स्कूटी लेकर माईनिग ऑफिस के पीछे सेक्टर 13 में सत्सग के लिए जा रही थी। शाम करीब 5.25 बजे के आस पास मकान नम्बर 19 के सामने पहुंची और स्कूटी खड़ी कर रही थी कि अचानक पीछे से एक काली मोटर साईकिल पर दो जवान उम्र के लडके आए। उनमें से पीछे बैठा हुआ लडका उतरा और झपटा मार सोने की चेन ले गया। जिससे आधी से ज्यादा चेन लेकर चले गए। बाकी हिस्सा हाथ में रह गया। हल्ला किया तो दोनो लङके माईनिग ऑफिस की तरफ भाग गये। उक्त घटना पर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया। जिला पुलिस अधीक्षक, उदयपुरयोगेश गोयल के निर्देशानुसार उमेश ओझा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, शहर एवं छगन पुरोहित पुलिस उप अधीक्षक वृत नगर पूर्व के सुपरविजन में अजयसिंह राव थानाधिकारी, सविना मय टीम द्वारा आसूचना व तकनीकी सहयोग से घटना का खुलासा करते हुये वारदात करने वाले दोनों अभियुक्तों को ब्यावर तथा दुदु से डिटेन किया जाकर दोनो को बाद पूछताछ गिरफ्तार किया जाकर माल बरामदगी के प्रयास जारी है। उक्त मुल्ज्मिनों से अनुसंधान जारी है जिनसे अन्य वारदातों का खुलासा होने की संभावना है। उक्त गैग के आरोपियों द्वारा स्वयं मोटरसाइकिल चक्कर लगाकर अकेली महिलाओं को देखकर वारदात को अंजाम देकर अपनी पहचान छुपा कर फरार हो जाते थे। गिरफ्तार आरोपियों के नाम शुभम पिता गोपाल निवासी रेगरो का मोहल्ला, जेकमपुरा थाना नरेना जिला दुदु, हेमान उर्फ अली पिता अहमद निवासी अखेगढ़, देवखेडा थाना भीम राजसमन्द हाल सन्तोषी माता मन्दिर, विजय नगर रोड, ब्यावर जिला ब्यावर हैं गिरफ्तारशुदा आरोपी शुभम के खिलाफ पूर्व में भी चेन स्नैचिंग तथा चोरी के कुल 3 प्रकरण दर्ज है तथा आरोपी हेमान उर्फ अली के खिलाफ चैन स्नेचिंग तथा चोरी के कुल 7 प्रकरण दर्ज है।
टीम प्रभारी व सदस्यः-
- श्री अजयसिह राव थानाधिकारी, सबिना।
- श्री नरेश कुमार स.उ.नि.।
- श्री राजेन्द्र सिंह हैड कानि. 977। (विशेष भूमिका)
- श्री मांगीलाल कानि. 1096। (विशेष भूमिका)
- श्री सुशील कुमार कानि. 788।
- श्री खरताराम कानि. 1378।
- श्री छगनलाल कानि. 2533।
- श्री किशोर कानि. 3102।
- श्री जितेन्द्र दीक्षित कानि. 1917।
- श्री मुकेश कुमार कानि. 1525। 11. श्री विकम सिंह कानि. 1959।
- श्री गजेन्द्र सिह स.उ.नि. साईबर सैल, उदयपुर।
- श्री लोकेश रायकवाल कानि. 2252 साईबर सैल, उदयपुर।
Discover more from 24 News Update
Subscribe to get the latest posts sent to your email.