उदयपुर। उदयपुर के बहुचर्चित मोहनलाल जैन आत्महत्या प्रकरण में सलिप्त महिला सिंगर सहित तीनों अभियुक्त में से दो अभियुक्त को राजस्थान उच्च न्यायालय ने तथा एक को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश क्रम संख्या 4 ने जमानत पर रिहा करने के आदेश प्रदान किए हैं। उल्लेखनीय है कि गत अगस्त माह में सवीना में किराने का व्यापार करने वाला मोहनलाल जैन नागदा ने रेलवे स्टेशन पर विषाक्त वस्तु खाकर आत्महत्या कर ली थी और इस दौरान मिले सुसाइड नोट पर उसने अपने व्यापार के हिसाब किताब के साथ सवीना निवासी भजन गायिका तारा मीना उर्फ हेमा मीणा, उसके पति के गेबी लाल उर्फ देवी लाल मीणा एवं सराड़ा निवासी चेतन मीणा के विरुद्ध हनी ट्रैपिंग कर अश्लील बातें कर 25 लाख रुपए मांगने तथा रुपए नहीं देने पर अश्लील बातें का वीडियो वायरल कर देने की धमकी देकर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया।पुलिस ने धमकी देने, आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में तारा मीना उर्फ हेमा मीणा, गेबीलाल उर्फ देवी लाल मीणा और हनी ट्रैपिंग के षडयंत्र कर रहे चेतन मीना को गिरफ्तार किया, तब से ही वह तीनों न्यायिक अभिरक्षा में थे।अभियुक्त तारा मीना उर्फ हेमा मीणा की ओर से अधिवक्ता जगतवीर सिंह देवड़ा एवं अधिवक्ता हरीश पालीवाल ने राजस्थान उच्च न्यायालय जोधपुर में जमानत याचिका लगाई जिस पर न्यायाधिपति श्रीमती नूपुर भाटी ने तारा मीना को 50000 के मुचलके व 25-25000 की दो जमानतों पर रिहा करने के आदेश दिए।इसी तरह इस प्रकरण में अभियुक्त गेबीलाल उर्फ देवीलाल मीणा की अधिवक्ता हरीश पालीवाल ने अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश क्रम संख्या चार में जमानत अर्जी लगाई जिसे न्यायाधीश जयमाला पानीकर ने 50000 के जमानत मुचलके एवं 25-25 की दो जमानतों को पेश करने पर उसे जेल से रिहा करने के आदेश दिए। यह जानकारी एडवोकेट हरीश पालीवाल ने दी। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation 250 वर्ष पुरानी ऐतिहासिक बावड़ी का किया जल पूजन अनिल जैन हत्याकांड अपडेट….जैन समाज ने की कड़ी निंदा, दिनेश खोडनिया पहुंचे सांत्वना देने