अब मिलेगी सस्ती दरों पर फास्ट ईन्टरनेट सुविधा

24 न्यूज अपडेट
desk24newsupdate@gmail.com
सलूंबर । सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग के उपनिदेशक जीवन राम मीना द्वारा ने बताया कि जिले में आम जन को कम किमत पर फास्ट ईन्टरनेट सुविधा प्रदान करने के लिए जिला कलक्टर के मार्गदर्शन मे पीएम-वाणी योजना (प्रधान मंत्री-वाई-फाई एक्सेस नेटवर्क इंटरफेस ) के द्वारा पब्लिक वाई-फाई हॉटस्पॉट लगाने की पहल की जा रही हैं। जिसमें आम जन के द्वारा आमजन के लिए वाई-फाई हॉटस्पॉट स्थापित किये जायेगें। इस कड़ी में डाल चौराहे पर स्थापित ई-मित्र कियोस्क दिनेश जोशी(जीत कम्प्युटर्स) पर जिले का प्रथम पीएम-वाणी पब्लिक वाई-फाई हॉटस्पॉट का उद्घाटन जिला कलक्टर जसमीत सिंह संधू द्वारा किया गया ।
आमजन द्वारा स्थापित पीएम-वाणी पब्लिक वाई-फाई हॉटस्पॉट के 50 मीटर की रेंज मे आकर इन्टरनेट के उपयोग हेतु अपने फोन के प्ले स्टोर में जाकर PMWANI DATA AIR ऐप डाउनलोड करना होगा और इस ऐप के माध्यम से सार्वजनिक वाई-फाई हॉटस्पॉट का उपयोग कर पायेगें। जब उपयोगकर्ता सार्वजनिक वाई-फाई हॉटस्पॉट तक पहुंचता है, तो मोबाइल फोन पर ऐप विभिन्न उपलब्ध नेटवर्क दिखाएगा ।उपयोगकर्ता को पीएम-वाणी का सार्वजनिक वाई-फाई नेटवर्क चुन कर इन्टरनेट के उपयोग करने के लिए PMWANI DATA AIR ऐप से निर्धारित दरों अनुसार एक निश्चित राशि का ऑनलाईन भुगतान करना होगा। पीएम-वाणी की दरें सामान्य दरों से काफी कम है । जैसे 1 जीबी डाटा 1 दिन के लिए उपयोग करने के लिए मात्र 5 रूपये,3 जीबी डाटा 2 दिन के लिए उपयोग करने के लिए मात्र 10 रूपये,5 जीबी डाटा 3 दिन के लिए उपयोग करने के लिए 20 रूपये 20 जीबी डाटा 7 दिन के लिए उपयोग करने के लिए 30 रूपये 40 जीबी डाटा 15 दिन के लिए उपयोग करने के लिए 50 रूपये पूरे महीने के लिए 120 जीबी डाटा उपयोग करने के लिए 150 रूपये उपरोक्त राशि का विभाजन हॉटस्पॉट लगाने वाले व ऐप प्रदाता के बीच लगभग 80:20 के अनुपात मे होगा जो हॉटस्पॉट स्थापित करने वाले के लिए अतिरिक्त आय का स्त्रोत बनेगा। जब तक उपयोगकर्ता का डाटा रहेगा तब तक वह पूरे देश में स्थापित किसी भी पीएम-वाणी वाई-फाई हॉटस्पॉट से जुड कर इन्टरनेट का उपयोग कर सकेगा। पीएम-वाणी वाई-फाई की रेंज में आने पर स्वतः ही ऐप पीएम-वाणी वाई-फाई को अलग से प्रदर्शित करता है जिससे इसका चुनाव कर आसानी से इन्टरनेट का उपयोग किया जा सकता है। यह सेवा ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष रूप से उपयोगी होगी जहां भारतनेट के तहत सार्वजनिक वाई-फाई हॉटस्पॉट भी बनाए जा रहे हैं। जहां पर सस्ती दरों पर आमजन सार्वजनिक वाई-फाई हॉटस्पॉट का इस्तेमाल कर पायेगें। जहाँ किसी तरह का नेटवर्क नहीं है, हॉट स्पॉट के माध्यम से इंटनेट सुविधा प्रदान की जायेगी। यह पहल जिले में डिजिटल कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने और आम जन को सस्ते दामों पर इंटरनेट सुविधा उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading