24 न्यूज अपडेट. उदयपुर। सलूंबर उप चुनावों के लिए भाजपा की डबल इंजन की सरकार के अहर्निश प्रयास शुरू हो गए हैं। उप चुनाव से पहले ऐसा माहौल बनाने का प्रयास है कि एक तरफ विकास की गंगा बह रही है तो दूसरी तरफ विचारधारा के स्तर पर भी शानदार लड़ाई लड़ी जा रही है। बीच-बीच में आदिवासी हितों व हिन्दू-मुस्लिम का तड़का भी चलता रहेगा। फिलहाल सरकार की ओर से विकास के कामों के लिए कुछ राशि जारी की गई है जिसका श्रेय सीएम भजनलाल शर्मा के साथ ही उदयपुर सांसद मन्नालाल रावत को देने का ढोल पीटा जा रहा है। इसका संकेत साफ है कि उदयपुर और बांसवाड़ा की सीमा रेखा पर मौजूद सलूंबर चुनावी रणक्षेत्र में मुकाबले का एक झंडा उदयपुर सांसद रावत के हाथ में होगा।बहरहाल, सरकारी खबर यह आई है कि जनजाति अंचल में आधारभूत सरंचनाओं तथा शैक्षिक उन्नयन को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार निरंतर प्रयासरत है। विभिन्न योजनाओं और मदों से सरकार क्षेत्र में विकास कार्य स्वीकृत कर रही है। इसी क्रम में उदयपुर सांसद डॉ मन्नालाल रावत भी क्षेत्र के विकास को गति देने के लिए जुटे हुए हैं। डॉ रावत के प्रयासों से डिस्ट्रिक्ट मिनरल फाण्डेशन ट्रस्ट (डीएमएफटी) मद से सलूम्बर विधानसभा क्षेत्र में सड़क व शिक्षा के आधारभूत ढांचे को मजबूती देने के लिए करोड़ों रूपए की स्वीकृतियां जारी की गई हैं। इसमें सलूम्बर विधानसभा क्षेत्र में सड़क सुदृढीकरण एवं पुलिया निर्माण के लिए 46.98 करोड़ रूपए तथा 168 स्कूलों में अतिरिक्त कक्षा कक्ष निर्माण के लिए 37.36 करोड़ रूपए स्वीकृत हुए हैं।इन सड़कों के लिए जारी हुई स्वीकृतिग्राम पंचायत बगुरवा में अजबरा राजपुत बस्ती से खानारेंट तक की सड़क के लिए 100 लाख रूपए, पीलादर पंचायत में काला पारा से ठींकरी मंगरी बटुका स्कुल तक सड़क के लिए 90 लाख, केवडाखुर्द में प्रावि केवडा कला के पास से रूपलाल धर्मा के मकान तक की सड़क के लिए 10 लाख, जावद में जयसमन्द मेन रोड से से करवेदिया भेरूजी रोड के लिए 30 लाख, केवडा में केवडाकला से धई स्कूल तक सड़क के लिए 200 लाख, डेलवास में अमराजी कलाल की दुकान से खॉकलदेवजी मन्दिर तक सड़क निर्माण के लिए 57.53 लाख रूपए की स्वीकृति जारी की गई है। इसी प्रकार बडावली में मुख्य सडक से जकाडावाला फला वाया वेलडिया सड़क के लिए 100 लाख, मल्लाडा में ढाणी से टोड़ा रोड़ सड़क के लिए 60 लाख, सेपुर में डाकण बावडी से सेपुर सड़क के लिए 90 लाख, डेलवास में क्रेसर प्लान्ट डेलवास से चणावदा सीमा तक के लिए 140 लाख, सलुम्बर में बाबरमाल बजरंग मार्बल की खान से मुख्य सडक पर ओपी जोशी की खान तक सडक निर्माण के लिए 150 करोड़, मल्लाडा में सीपुर गांव से सीपुर भागल गोमती नदी तक सड़क कार्य के लिए 50 लाख, सिघंटवाडा में बेडादरा पुलिया से जालमाजी के घर की ओर नेवातलाई सड़क के लिए 30 लाख रूपए, सिंघटवाड़ा में कॉडफला स्कूल से सिघंटवाडा तलाई तक सड़क निर्माण के लिए 50 लाख, धावडिया में कतिला स्कूल से माताजी वाया विरजी के घर तक सड़क के लिए 69 लाख रूपए स्वीकृत किए गए हैं। इसी क्रम में बडगांव में जनावत चौराहा से हमीरगढ़ वाया भोईवाडी पनवाफला तक सड़क के लिए 118 लाख, धारोद में भगोरा बस्ती से तालाब होते हुए काया तक सड़क निर्माण के लिए 60 लाख रूपए, बस्सी में भीमावत पोल बस्सी से बुझो की भागल तक सड़क के लिए 50 लाख, खेराड में पशु चिकित्सालय से राउमावि खेराड तक सड़क के लिए 50 लाख, उथरदा पंचायत में साकरिया खेडा से झामरी नदी तक सड़क के लिए 40 लाख, गांवडापाल में दौलपुरा पशु उपस्वास्थ्य केन्द्र से खांखरीया भैरव तक सड़क के लिए 140 लाख, ओडवाडिया में लेम्पस से वागतलाई तिकली मंगरी होते टुटामहुडा तक सड़क के लिए 120 लाख, उथरदा में बॉसा से कराकली रोड तक सड़क निर्माण के लिए 60 लाख, गींगला में मेनरोड हनुमानजी से पुरानी टंकी आकिया बस्ती तक सड़क निर्माण के लिए 180 लाख, ईडाणा में कलालों की धर्मशाला से फीला रोड तक सड़क निर्माण के लिए 60 लाख, कांट में खरका तालाब स्कूल से पनवा तक सड़क के लिए 100 लाख, बरोडा में बॉरा महादेवजी से धोलीमगरी तक 50 लाख रूपए की स्वीकृति जारी की गई है।इसी प्रकार चन्दोडा में गुडियावाडा रोड से खेरूआ वाया भण्डारिया बस्ती सड़क के लिए 112 लाख, समोडा में काईयो का गुडा से बण्डी तक सड़क के लिए 60 लाख, अमलोदा में माजावत गुडा खेल मैदान से भागल बस्ती तक सड़क के लिए 30 लाख, इण्टालीखेडा में इण्टाली स्कूल से कस्तरु बां स्कूल रोड तक सड़क के लिए 90 लाख, नोली में खारवाफला ड़गार से नोली तक सड़क के लिए 100 लाख, बामनिया में बामनिया उपाध्याय वाडा से गुड तक सड़क के लिए 90 लाख, रूऑव गांव से नोली रोड वाया मेहता ब्राह्मण बस्ती तक सड़क के लिए 100 लाख, पाल सराडा में तोरणिया घाटी से मरेडी रणात फला तक सड़क के लिए 80 लाख, बण्डोली मेन रोड से रूपतलाई चावण्ड तक सड़क के लिए 60 लाख, बाणाकलां में थडा तिराहे से भेरवा बस्ती तक सड़क सुदढृकरण के लिए 164 लाख, खोडीमहुडी में झांलरदेवी घाटी से प्राथमिक विद्यालय झांलरदेवी तक सड़क निर्माण के लिए 80 लाख, तथा सेमाल में मेन रोड से वाणिया वाली थोरी तक सड़क निर्माण के लिए 60 लाख रूपए की स्वीकृति जारी की गई है। गोमती व टीडी नदी पर बनेंगी पुलिया, सुगम होगा आवागमनसांसद डॉ रावत के प्रयासों से डीएमएफटी मद से सलूम्बर क्षेत्र के लिए कई पुलिया और रपट भी स्वीकृत की गई है, ताकि बारिश के दिनों में आमजन को आगमन में परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। इसके तहत पाडला में टीडी नदी पर कोटड़ी हाईलेवल पुलिया निर्माण के लिए 261 लाख रूपए, बाणाकलां में गोमती नदी पर पुलिया निर्माण नावडा के लिए 466 लाख रूपए, धावडिया कतिला रोड टीडी नदी पर पुलिया निर्माण के लिए 228 लाख, सिंघटवाडा में खांखदरा टीडी नदी पर पुलिया निर्माण के लिए 200 लाख, पाडला में बलमाता मन्दिर के सामने टीडी नदी पर रपट निर्माण के लिए 172.60 लाख तथा सिघंटवाडा में टीडी नदी पर घाटा फला में रपट निर्माण के लिए 90 लाख रूपए स्वीकृत किए गए हैं।विद्यालय भवनों में बनेंगे अतिरिक्त कक्षा कक्षसलूम्बर क्षेत्र में कई विद्यालय भवन में कक्षा कक्षों की कमी के चलते विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। सांसद डॉ रावत की पहल पर डीएमएफटी मद से सलूम्बर विधानसभा क्षेत्र के 168 विद्यालयों में अतिरिक्त कक्षा कक्ष निर्माण के लिए कुल 37.36 करोड़ रूपए स्वीकृत किए गए हैं। उक्त राशि से चिन्हित विद्यालयों में दो-दो अतिरिक्त कक्ष निर्मित किए जाएंगे। इसके तहत सलूम्बर पंचायत समिति क्षेत्र में 82, जयसमंद ब्लॉक में 47, सराड़ा में 28, झल्लारा में 6 तथा सेमारी में 5 विद्यालय चिन्हित किए गए हैं। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation भाजपा नेता रणधीरसिंह भीण्डर ने की मंत्री खर्रा मुलाकात, भीण्डर-कानोड़ पालिका की हालत खस्ता, तुरंद दें बजट अनुदान विद्यापीठ एवं आईसीएसआर के साझे में दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का हुआ आयोजनहड़प्पा सभ्यता की खोज के सौ वर्ष: पुरानी समस्यॉ एवं नवीन दृष्टिकोणभारतीय ज्ञान परम्परा का उद्गम हडप्पा संस्कृति से – प्रो. शिंदेस्व की पहचान ही सफलता का प्रमुख मार्ग – डॉ. ओम उपाध्यायविश्व की सबसे उन्नत एवं समृद्वशाली सभ्यता है हड़प्पा – प्रो. सारंगदेवोत