Advertisements
24 न्यूज़ अपडेट उदयपुर। सर्व ओबीसी समाज महापंचायत ट्रस्ट उदयपुर की महिला सदस्यों ने पीले वस्त्र पहनकर बसंत पंचमी मनाई। प्रवक्ता नरेश पूर्बिया ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता लोकेश चौधरी ने की। बैठक में ओबीसी समाज की महिलाओं को जागरुक कर सदस्य बनाने एवं महिला कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह की चर्चा की गई। कार्यक्रम में संस्थापक दिनेश माली, उपाध्यक्ष पी एस पटेल, कोषाध्यक्ष बालकृष्ण सुहालका, प्रदेश महिला अध्यक्ष मणीबेन पटेल, महामंत्री धारावती सुहालका ,मंजू सुथार, रेखा ऊंटवाल, शर्मिला माली, निर्मला शर्मा सहित कई सदस्य उपस्थित थे

