24 News Update उदयपुर। सर्व ओबीसी समाज महापंचायत ट्रस्ट द्वारा राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर महान स्वतंत्रता सेनानी, भारत के लौह पुरुष एवं एकीकरण के प्रणेता भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता ट्रस्ट की महिला प्रदेश अध्यक्ष मणी बहन पटेल ने की। इस अवसर पर सरदार पटेल के चित्र पर समाज की परंपरानुसार साफा बांधकर व पुष्पमाला अर्पित कर उनके योगदान को नमन किया गया। उपस्थित वक्ताओं ने सरदार पटेल के राष्ट्र निर्माण में निभाई गई भूमिका को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में संस्थापक दिनेश माली, लायन दिनेश, पूर्व सरपंच मोहन लाल डांगी, भुवाणा सरपंच भगवती लाल, रामलाल, खेमराज, नंदलाल, तेजाजी, नारायणजी, मीना पटेल, शर्मिला माली, खुशबू, रमाकांत अजारिया, भंवरलाल सुहालका सहित अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।
सर्व ओबीसी समाज ने मनाई सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती

Advertisements
