24 न्यूज़ अपडेट सलूंबर. सराडा थाना क्षेत्र के नठारा ग्राम पंचायत के नठारा के मौकात फला मे एक मकान में आग लगने से घर का सामान,नगदी एवं आभूषण जलकर राख हो गए। जानकारी के अनुसार सराडा थाना क्षेत्र के नठारा ग्राम पंचायत के नठारा के मौकात फला मे गलाली पत्नी गौतम मीणा के एक मकान में आग लग गई जिससे घर का सामान,नगदी एवं आभूषण जलकर राख हो गए।गलाली पत्नी गौतम मीणा ने बताया की मंगलवार सुबह करीब 11 बजे मेरी पुत्री रिंकू मेहमान जा रही थी।तो मैं उसे गाड़ी में बैठने के लिए थाणा गई हुई थी।मेरे पीछे मेरे घर में अचानक आग लग गई।जिससे मेरे घर का सामान गेहूं करीब 300 किलो, 50 हजार रुपए नगद,चांदी के जेवर करीब 1 किलो एवं 10 ग्राम सोने के टॉप्स आदि जल गए।चांदी के जेवर तो मिल गए लेकिन सोने के जेवर नहीं मिले।इसके अलावा कपड़े,बिस्तर व मेरे परिवार के कागजात जिसमें आधार कार्ड,जन आधार,राशन कार्ड, बच्चों के पढ़ाई के कागजात जलकर नष्ट हो गए।मुझे आसपास के लोगों ने फोन किया तो मैं मौके पर पहुंची तब तक पूरा घर का सामान रुपए आदि जलकर नष्ट हो गए।मेरे घर का सामान जलने से करीब 2 लाख का नुकसान हुआ है।आग कैसे लगी पता नहीं चल पाया है।पीड़िता ने इसकी रिपोर्ट सराडा थाने मे दी। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation 9 साल से फरार झोलाछाप चिकित्सक गिरफ्तार अवैध गीली लकड़ी का परिवहन करते 2 ट्रक जब्त