24 न्यूज अपडेट. स्टेट डेस्क। ऐसा तब होता है जब सरकारी तंत्र को खुद पर ही भरोसा नहीं होता है। केटेगरी का सर्टिफिकेट सरकार जारी कर रही है तो पता होना चाहिए किस अधिकारी के हस्ताक्षर से जारी हुआ है। लेकिन बच्चों को फार्म भरते समय नाहक परेशान किया जा रहा है। देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई-मेन के इन दिनों जनवरी सत्र के लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी है। पहली बार जेईई-मेन आवेदन के दौरान ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस के स्टूडेंट्स कैटेगरी सर्टिफिकेट आईडी एवं इश्यू डेट के साथ-साथ प्रमाण पत्र जारी करने वाले अधिकारी का नाम भी मांगा गया है। इन सब जानकारियों के बिना आवेदन करना संभव नहीं हो पा रहा है। ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस के स्टूडेंट्स अभी से परेशान हो रहे हैं। सभी स्टूडेंट्स के सामने यह चुनौती आ गई है कि सबसे पहले यह सर्टिफिकेट बनवाएं। इसको लेकर एनटीए से कई बार संपर्क का प्रयास किया जा रहा है मगर वहां से शिकायत पर कोई रेस्पोंस ही नहीं आ रहा है। ऐसा लग रहा है पूरा सरकारी अमला ही आंख व कान बंद करके बैठा है। आपको यह ध्यान दिला दें कि इस बार के आवेदन में आईडी प्रूफ में मांगे गए हैं। आधार के नंबर को आवेदन में स्टूडेंट्स के नाम से लिंक कर दिया गया है। अगर स्टूडेंट्स गलत आधार नंबर फिल करके स्वयं का नाम सही फिल करता है ताकि नकल की कोई संभावना नहीं रहे। इसके बिना आप आवेदन नहीं भरा सकते। ऐसे में सबसे पहले स्टूडेंट्स को अपना आधार में नाम सही करवाना है। उसके बाद आगे प्रोसेस करना है। एक और खास बात यह है कि नाम तथा डेट ऑफ़ बर्थ को 10वीं व 12वीं की मार्कशीट से मिलान करना होगा ताकि आवेदन के दौरान समस्या नहीं आने पाएं। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation पटाखों ने छीन ली 5 बच्चों की रोशनी, हर साल हादसे होते हैं, नहीं लेते सीख दुकानदार ने पत्नी के सामने कस्टमर को कह दिया अंकल, बदले में हो गई डंडे और बेल्ट से की धुनाई