कविता पारख 24 न्यूज़ अपडेट निम्बाहेड़ा। संत श्री 1008 अमरा भगत जी के 182 वे जन्मोत्सव के अवसर पर अमरा भगत सेवा संस्थान के तत्वावधान में तीन दिवसीय कब्बडी खेल मेले का धार्मिक स्थल अनगढ़ बावजी में किया जा रहा है।इस खेल महोत्सव का शुभारम्भ पूर्व मंत्री एवं निम्बाहेड़ा विधायक श्रीचंद कृपलानी के मुख्य आतिथ्य एवं कपासन विधायक अर्जुन लाल जीनगर की अध्यक्षता में हुआ। इस अवसर पर निम्बाहेड़ा ग्रामीण पूर्वी मंडल अध्यक्ष अशोक जाट, पश्चिमी मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह शक्तावत, अमरा भगत सेवा संस्थान के अध्यक्ष कालू लाल, सचिव भेरुलाल गायरी, श्री सांवलिया जी मंदिर मण्डल ट्रस्ट के सदस्य भेरूलाल सोनी, विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।खेल महोत्सव के शुभारम्भ से पूर्व सभी अतिथियों ने अनगढ़ बावजी के दर्शन कर क्षेत्र में खुशहाली की कामना की। ततपश्चात अमरा भगत सेवा संस्थान के सदस्यों द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया एवं अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर शुभकामनाएं दी।इस दौरान विधायक कृपलानी ने कहा कि संत श्री श्री 1008 अमरा भगत जी भगवान श्री कृष्ण के भक्त होने के साथ साथ एक अनोखे व्यक्तित्व के धनी थे। उन्होनें अपना जीवन समाज की भलाई के लिए समर्पित कर दिया था। कृपलानी ने कहा कि संत शिरोमणि अमरा जी का बाल्यकाल से ही साधना के प्रति झुकाव और पीड़ित जन की सेवा के प्रति भाव उनमें दिखाई देने लगए थे। अमरा जी महाराज ने जातिगत भेदभाव, पाखंडवाद और रुढ़िवादी परंपराओं के खिलाफ अभियान चलाया तथा सती प्रथा एवं डायन प्रथा के विरुद्ध आवाज उठाई।उन्होंने कहा कि उस दौर के हालातों में अशिक्षित लोगों को जागरुक करना एक करिश्मा था। बाढ, प्लैग, सूखा जैसी त्रासदियों के बीच संत श्री के हितकारी प्रकल्प दृढ़ सकंल्प के साथ आगे बढ़ते रहे। उन्होनें गाँव-गाँव जाकर प्रवचन ही नहीं दिए बल्कि दीन दुखी लोगों के कष्ट भी मिटाऐ। कृपलानी ने कहा कि संत श्री 1008 अमरा भगत जी के दर्शन करने से ऊर्जा एवं समाजसेवा करने की प्रेरणा मिलती है।इस अवसर पर अमरा भगत सेवा संस्थान के युवा अध्यक्ष रतनलाल उखलिया, विकास उखलिया, कंवरलाल गाडरी श्रीराम टेंट हाउस, सत्यनारायण, कमल बडोली सहित सभी समाजजन उपस्थित रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation कोतवाली थाने के चार पुलिसकर्मी पुरूस्कृत श्री खाटू श्याम जी भजन संध्या से पूर्व मंडी व्यापार संघ ने की जीव दया गौ सेवा…