Site icon 24 News Update

श्री द्वारिकाधीश मंदिर में 16 साल बाद 56 भोग मनोरथ

Advertisements


राजसमंद। राजसमंद में श्री द्वारिकाधीश मंदिर कांकरोली में 56 भोग का मनोरथ 16 साल बाद हुआ तो श्रद्धालु उमड़ पड़े।  गुजरात महाराष्ट्र सहित कर्ई शहरों से श्रद्धालुओं ने दर्शन कर मनोरथ का आनन्द लिया। श्री द्वारिकाधीश मंदिर के तृतीय पीठाधीश्वर गोस्वामी वागीश कुमार ने कहा कि मंदिर के नित्य लीलास्थ्य 14 वें पीठाधीश्वर ब्रजेश कुमार महाराज की इच्छा के अनुसार 56 भोग मनोरथ का आयोजन किया गया। कार्यालय अधीक्षक राजकुमार गौरवा के अनुसार श्री द्वारिकाधीश मंदिर कांकरोली में 16 साल बाद 56 भोग का आयोजन किया गया। इससे पूर्व 2008 में मनोरथ हुए। 56 भोग मनोरथ के दौरान तारक मेहता का उल्टा चश्मा की टीम के सदस्य भी पहुंचे।

Exit mobile version