24 न्यूज अपडेट. राजसमंद। राजसमंद में कांकरोली स्थित श्री पुष्टिमार्ग की तृतीय पीठ श्री द्वारिकाधीश मंदिर में आज आम्र कुंज का मनोरथ हुआ। इस अवसर पर प्रभु श्री द्वारिकाधीश को आम्र कुंज में विराजित किया गया तथा उन्हें 1500 किलोग्राम आम का भोग धराया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंच कर मनोरथ का आनन्द लिया। रतन चौक परिसर को इससे पहले बगीचे की तरह सजाया गया जिसमें आम की टोकरियां रखी गईं। इस मनमोहन झांकी में प्रभु द्वारिकाधीश को विशेष रूप से श्रृंगारित किया गया। सखियां आम के टोकरे लेकर रतन चौक में खड़ी रहीं। तृतीय पीठ युवराज गोस्वामी वेदांत कुमार ने प्रभु द्वारिकाधीश की आरती की। भोग आरती दर्शनों के बाद गोवर्धन चौक से गोस्वामी परिवार व सेवादारों द्वारा जल भरकर लाया जाएगा जिसको शुद्ध करने के बाद शुक्रवार को प्रभु द्वारिकाधीश को स्नान करवाया जाएगा।
भगवान द्वारिकाधीश को लगाया 1500 किलो आम का भोग

Advertisements
