Site icon 24 News Update

श्रीनाथजी में दीपावली 31 को व अन्नकूट 1 को

Advertisements

24 न्यूज अपडेट. उदयपुर। श्रीनाथजी मंदिर नाथद्वारा की ओर से दीपावली पर्व 31 अक्टूबर व अन्नकूट उत्सव अगले दिन 1 नवम्बर को। मनाया जा रहा है। पुष्टिमार्ग की प्रधान पीठ श्रीनाथजी मंदिर नाथद्वारा में इस बार दीपावली पर्व 31 अक्टूबर को मनाया जाएगा जबकि एक नवम्बर को अन्नकूट उत्सव होगा। दो दिन अमावस्या होने के कारण संशय की स्थिति को स्पष्ट करते हुए श्रीनाथजी मंदिर की ओर से कल सूचना जारी की गई। मंदिर प्रशासन की ओर से कहा गया कि अमावस्या प्रदोष काल के समय अमावस्या प्राप्ति होने के कारण इस बार श्रीनाथजी मंदिर सहित सभी पुष्टिमार्ग की पीठों पर 31 अक्टूबर को दीपावली मनाई जाएगी। वहीं कांकरोली स्थित पुष्टिमार्ग की तृतीय पीठ में भी दीपावली व अन्नकूट उत्सव इसी तरह से मनाए जाएंगे।

Exit mobile version