24 न्यूज़ अपडेट उदयपुर। दिनांक 23.01.2025 को प्रार्थी जयन्त राजमाली पिता अम्बालाल माली निवासी छोटा भोईवाड़ा थाना धानमण्डी ने रिपोर्ट पेश की कि मेरी मंहिद्रा स्कोर्पियों गाड़ी को दिनांक 16.01.2025 को श्री श्याम टूर एण्ड ट्रेवल्स से एक व्यक्ति जो अपने आप को रोशन लाल जटिया बताकर स्वयं के परिवार को ओम बन्ना दर्शन कराने का कहकर किराये से लेकर गया था। जिसने बाद अपना मोबाइल स्वीच ऑफ कर लिया। जिससे उक्त व्यक्ति से संपर्क नही हो पाया। उसके पश्चात उसने गाडी में लगा (GPS TRACKING SYSTEM) को गाडी से निकाल दिया तथा गाडी की लास्ट लोकेशन जोधपुर से रोहट के मध्य स्थित निमली टोल के आस पास की थी। यह व्यक्ति हमारी गाड़ी को खुर्द बुर्द कर सकता है। वगैरा रिपोर्ट पर प्रकरण संख्या 31/2025 धारा 318 (4), 316 (2), 119 (2) भा.न्या.सं. में दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया। जिला पुलिस अधीक्षक, उदयपुर योगेश गोयल के निर्देशानुसार उमेश ओझा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, शहर एवं छगन पुरोहित वृताधिकारी वृत नगर पूर्व के सुपरविजन में रतन सिंह थानाधिकारी, सूरजपोल मय टीम द्वारा आसूचना व तकनीकी सहयोग से प्रकरण में अभियुक्त रोशन लाल जटिया पिता जीवराज निवासी धामनिया, जागीर थाना छोटी सादड़ी जिला प्रतापगढ हाल बालाजी प्रोपर्टी, सिताराम नगर, एसकेजी हॉस्पीटल, झालामण्ड थाना कुड़ी भगतासनी जिला जोधपुर को गिरफ्तार कर धोखाधड़ी पूर्वक लेकर गया वाहन स्कोर्पियों गाड़ी को ओमबन्ना धाम, चोटिला गांव गुमटी के जगंल से बरामद किया गया। प्रकरण में अग्रिम अनुसन्धान जारी है। टीम प्रभारी व सदस्यः- 01. श्री रतन सिंह चौहान थानाधिकारी, सूरजपोल 02. श्री नेपाल सिंह हैड कानि. 1887 03. श्री पवन कानि. 742। (विशेष भूमिका) 04. श्री हितेन्द्र सिंह कानि. 3103। (विशेष भूमिका) 05. श्री गणीराज सिंह कानि. 297। 06. श्री लोकेश रायकवाल कानि. साईबर सैल, उदयपुर। (विशेष भूमिका) Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation कलक्टर ने दिखाई संवेदनशीलता, दिव्यांग की परिवेदना सुनी, राहत के दिए निर्देश राजस्थान में शराब कारोबारी उतरे हड़ताल पर, आज दो घंटे के लिए शराब की दुकान बंद, 9 फरवरी को जयपुर में महारैली