24 न्यूज अपडेट. उदयपुर। आज राजस्थान पंचायती राज एवं माध्यमिक शिक्षक संघ से उदयपुर शहर के शिक्षको की बैठक फतह विद्यालय में संघ के प्रदेशाध्यक्ष शेर सिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य एवं जिलाध्यक्ष प्रथम सतीश जैन की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई , बैठक में विशेष रूप से विघालयों में अधिशेष के साथ साथ ऑफ लाईन शिक्षकों की मुख्य समस्याओ जिसमें दो दो माह से बकाया वेतन एवं प्रत्येक माह समय पर वेतन भुगतान , ऑनलाईन एसीपी , एपीएआर फार्म तथा हाल ही में महात्मा गाँधी विधालयों के लिए प्रतिनियुक्ति हेतु आवेदन नही कर पाने की समस्या के समाधान एवं उन्हें ऑनलाईन कराने हेतु विभाग से वार्तालाप करने का निर्णय लिया गय। बैठक के दौरान सर्वसम्मति से उदयपुर शहर के शिक्षको की राजस्थान पंचायती राज एवं माध्यमिक शिक्षक संघ की कार्यकारणी में अध्यक्ष सुभाष विश्नोई , मंत्री चेतराम मीणा , सभाध्यक्ष महावीर प्रसाद गढवाल ,उपाध्यक्ष अमित कल्याण , महिला मंत्री पुनिता विश्नोई , महिला उपाध्यक्ष सीमा शर्मा , सह उपाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरुका ,संरक्षक रामनिवास मीणा, संगठन मंत्री लक्ष्मण मीणा, मिडिया प्रभारी सुनिल साहू एवं जिला प्रतिनिधी सुरेश खंड़ारिया व हितेन्द्र दवे निर्वाचित हुए। बैठक मेंं रुप लाल मीणा ,कमलेश शर्मा , प्रेम बैरवा , पवन खटीक, अरविन्द मीणा , लोकेश डामोर , अशोक मीणा , बसन्त तिवारी , नानक राम बैरवा , किशनलाल पूर्बिया , उदय सिंह गुर्जर सुरेश बोला आदि दर्जनों शिक्षक मौजूद थे।
शिक्षक संघ के उदयपुर शहर कार्यकारणी के चुनाव सम्पन्न, अध्यक्ष सुभाष विश्नोई व मंत्री चेतराम मीणा निर्वाचित

Advertisements
