Site icon 24 News Update

शाहपुरा जिले में असामाजिक तत्वों ने प्रतिमाओं को किया खंडित:,8मूर्तियों को तोड़कर मंदिर के बाहर खंडित हालत में मिली

Advertisements

24 न्यूज़ अपडेट शाहपुरा. शाहपुरा जिले के कोटड़ी इलाके में असामाजिक तत्वों ने मूर्तियां तोड़कर मंदिर से बाहर फेंक दिया।शुक्रवार सुबह मंदिर के बाहर बड़ी संख्या में लोग जुट गए।आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे।आसपास के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की जा रही है। 7 से 8 मूर्तियों को खंडित कर दिया गया है।कोटडी कस्बे से बाहर शनिदेव और बालाजी मंदिर अज्ञात लोगों ने तोड़फोड़ की। मंदिर में रखी हनुमान, नवग्रह व अन्य देवी देवताओं की मूर्तियों को बाहर निकाल कर फेंक दिया गया।
शुक्रवार सुबह पुजारी मंदिर पहुंचा तो गेट खुले देखे।मूर्तियों बाहर खंडित हालत में पड़ी थीं । मूर्तियां खंडित होने की सूचना पर ग्रामीण जुट गए।जमकर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है।

सूचना पर कोटडी थाना इंचार्ज व पुलिस जाप्ता पहुंचा।लोगों को समझाया परन्तु नहीं माने।लोगों का विरोध प्रदर्शन जारी है पुलिस सीसीटीवी कैमरे भी खंगालने ने शुरू किए पुलिस ने आश्वासन दिया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लेंगे।

Exit mobile version