Site icon 24 News Update

अम्मा माता मंदिर ताला तोड़ा, माता जी के श्रंगार एवम् समान बिखेरा, ग्रामीणों में आक्रोश 

Advertisements

कविता पारख

24 न्यूज़ अपडेट निम्बाहेडा। बिनोता  कस्बे में  सोमवार रात को अंबा माता मंदिर परिसर में शरारती तत्वों द्वारा ताले तोड़ कर मन्दिर की सभी प्रतिमाओं का श्रृंगार वस्त्राभूषण हटा कर बाहर फेंक दिए मंगलवार को सुबह पहाड़ी स्थित अम्बे  माता के पुजारी नारायण लाल गेमति जब सुबह मन्दिर  पुहंचा  तो पाया कि मंदिर के बाहर का ताला एवं अंदर के दो इंटरलॉक तोड़कर माताजी की पोशाक , मुकुट ,श्रृंगार एवं दुर्गा चालीसा की किताबें  बाहर बिखरे हुए मिले जिसकी सुचना बिनोता बजरंग दल विहिप के कार्यकर्ताओं एवम ग्रामीणों को दी 

ग्रामीणों की सूचना  पर बिनोता चौकी प्रभारी नवलराम मौके पर पहुंचे एवम ग्रामीणों की रिपोर्ट पर कार्यवाही प्रारम्भ की बजरंग दल विहिप एवम मौके पर उपस्थित ग्रामीणों का आरोप है कि शरारती  असामाजिक तत्वों द्वारा चोरी करके एक भी समान नहीं ले जाया गया मंदिर के ताले तोड़कर मन्दिर माता जी की मूर्ति के साथ छेड़खानी कर वस्त्राभूषण खोल कर बाहर डाल  बाहर फेंक दिए मन्दिर की सभी प्रतिमाओं के साथ  छेड़खानी की गई

इस प्रकार की घटना से लोगों में आक्रोश है मन्दिर पर पूर्व ताले तोड़ने की चार बार की हो चुकी है परंतु कोई कार्रवाई या कोई भी अपराधी पकड़ में नहीं आए हैं 

निम्बाहेडा सदर पुलिस थाने के प्रभारी सी आई संजय शर्मा ने बताया कि इस घटना का प्रकरण दर्ज कर लिया गया है    निम्बाहेडा सदर पुलिस थाने के ए एस आई सुंदर पाल के नेतृत्व में पांच सदस्यीय विशेष पुलिस टीम का गठन कर कार्यवाही के लिए मौके पर भेज गया है टीम द्वारा  कार्यवाही प्रारम्भ कर दी गई है भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति नही होवे  उसके लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे बिनोता पुलिसचोकी प्रभारी  एएसआई नवलराम ने बताया कि घटना की पूरी जानकारी सदर पुलिश थाना प्रभारी सी आई संजय शर्मा को अवगत कराया गया है उनके निर्देशन ने पांच सदस्यीय टीम का गठन किया गया गया है पुलिस ने कार्यवाही प्रारम्भ कर दी है

मन्दिर क्षेत्र में लगे पत्थर की कुर्सी भी शरारती लोगो द्वारा तोड़ी गई है ग्रामीणों ने जिला पुलिश अधीक्षक सुधीर जोशी से इस घटना की त्वरित कार्यवाही करने की मांग की

बिनोता फोटो बिनोता अम्बेमता मन्दिर पर मूर्तियों के साथ छेड़खानी

Exit mobile version