Site icon 24 News Update

भीलवाड़ा में 300 साल पुराने धर्मस्थल पर प्रतिमाएं तोड़ने से लोगों में गुस्सा

Advertisements

24 न्यूज अपडेट. भीलवाड़ा। धार्मिक मामलो ंमें लोगों के आक्रोष का सिलसिला लगातार जारी है। भीलवाड़ा में एक 300 साल पुराने धार्मिक स्थल पर प्रतिमाओं के साथ छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। मौके पर बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हुए और विरोध जताया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची प्रतिमाओं को यथा स्थान रखवा कर लोगों से समझाइश की। अब लोगों का आरोप है कि इस असामाजिक तत्वों की यहां पर खूब धमाचौकडी रहने से परेशानी हो रही है। ये प्राचीन स्थल पर प्रतिमाओं को निशाना बना कर माहौल खराब कर रहे हैं। बताया गया कि प्रताप नगर थाना क्षेत्र के आजाद नगर में श्मशान के पास स्थित सिवाड़ा के भेरुनाथ धर्म स्थल का है। सुबह कुछ लोगों ने धर्म स्थल पर प्रतिमाएं खंडित देखी, जिसके बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। लोगों ने माहौल बिगड़ने के लिए प्रतिमाओं को अपने स्थान से गिरा दिया और खंडित करने के साथ तोड़फोड़ की गई। प्रताप नगर थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह नरूका मौके पर आए और उन्होंने लोगों को समझा कर प्रतिमाओं को यथा स्थान रखवाया व सुरक्षा का भरोसा दिलाया। लोगों ने कहा कि सिवाड़ा के भेरुनाथजी का स्थान 300 साल पुराना स्थान है। यहां पांच मूर्तियों को असामाजिक तत्वों ने खंडित कर दिया।

Exit mobile version