सलूंबर जिले के जावर माइंस थाना क्षेत्र में नाकाबंदी की भनक लगने पर शराब तस्करी कर रहे कार सवार ने बाइक सवार को टक्कर मारते हुए कार पोल से टकरा गई । जावर माइंस थानाधिकारी पवन सिंह ने बताया की जिला पुलिस अधीक्षक राजेश यादव के द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पलोददा चौकी के बाद नाकाबंदी की जा रही थी। इसी दौरान उदयपुर से सलूंबर की तरफ जहां रही कार को नाकाबंदी की भनक लगी तो कार को भगाने के दौरान जरियाणा बाईपास पर एक बाइक सवार को टक्कर मारने के बाद पोल से टकरा गया । इधर जब पुलिस मौके पर पहुंची तो कार चालक मौके से फरार हो गया । पुलिस ने कार के अंदर चेक किया तो कार अंदर विभिन्न ब्रांड की शराब पड़ी हुई थी । संभवत है कि शराब गुजरात की ओर तस्करी की जा रही थी । पुलिस ने मौके से कार को कब्जे में लेकर चौकी पर खड़ा किया है । कार के आधार पर मामले की जांच की जा रही है
शराब तस्करी कर रहे कार सवार को नाकाबंदी की भनक लगने पर बाइक सवार को टक्कर मारते हुए कार पोल से टकराई

Advertisements
