Site icon 24 News Update

6 दिन पहले शादी हुई, हादसे में पति-पत्नी व 8 बहनों के इकलौते भाई की मौत

Advertisements

24 न्यूज अपडेट, बांसवाड़ा। बांसवाड़ा के खमेरा थाना क्षेत्र के नाड़ातोड़ घाटी में रविवार देर रात भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में पति-पत्नी और साल शामिल है। तीनों ने इलाज के दौरान हॉस्पिटल में दम तोड़ दिया। लोगों की सूचना पर खमेरा थाने के एएसआई लेखराम मौके पर पहुंचे। एएसआई लेखराज ने बताया कि नाड़ातोड़ घाटी में रविवार देर रात 11.30 बजे सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जिनमें सुनील (22) साल, पत्नी अंजू (21) साल और अंजू का भाई कन्हैयालाल (14) साल की बांसवाड़ा के एमजी हॉस्पिटल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
एएसआई लेखराज ने बताया कि तीनों बाइक से मुडासेल से खेरड़ी पाड़ा जा रहे थे। उनके पीछे से आ रही तेज रफ्तार जीप ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे तीनों गंभीर घायल हो गए। वहां से निकल रहे लोगों ने तीनों को घाटोल हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां से प्राथमिक इलाज के बाद बांसवाड़ा के एमजी हॉस्पिटल रेफर कर दिया। तीनों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। जिनमें सुनील 22 साल, उसकी पत्नी अंजू 21 हाल और सुनील का साला कन्हैयालाल 14 साल शामिल हैं।
मृतकों के परिजनों ने बताया कि सुनील की शादी 6 दिन पहले ही खेरड़ी पाड़ा निवासी अंजू के साथ हुई थी। सुनील अपनी पत्नी अंजू और साले कन्हैयालाल को बाइक से अपनी ससुराल खेरड़ी पड़ा जा रहा था। सुनील के परिवार में दो भाई हैं, जिसमें वो सबसे छोटा है। वो मजदूरी और कृषि कार्य कर घर चलता था। वहीं अंजू का भाई कन्हैयालाल 8 बहनों के बीच अकेला भाई था। उसने 8वीं बोर्ड का एग्जाम दिए हैं। वहीं मृतक अंजू ने भी अभी 10वीं की परीक्षा दी है। हादसे के बाद परिजनों को गांव के लोग ढांढस बधाने पहुंचे। रविवार दिन में शवों का पोस्ट मार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिए। मृतक सुनील के पिता भगवानलाल ने खमेरा थाना में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस ने मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है।कार ड्रा्इविंग सीखते समय हादसा, दो कारों को टक्कर मारने के बाद बिजली के खंभे से टकराई कार, पिता-पुत्र मौके से हुए फरार
डूंगरपुर। ड्राइविंग सीखते समय एक कार ड्राइवर ने पहले तो घर के बाहर खड़ी दो कारों को टक्कर मारी। फिर विद्युत पोल से टकरा गई। डूंगरपुर जिले के कोतवाली थाना इलाके के न्यू कॉलोनी में सोमवार सुबह ड्राइविंग सीखते समय एक कार ड्राइवर ने पहले तो घर के बाहर खड़ी दो कारों को टक्कर मारी। फिर विद्युत पोल से टकरा गई। हादसे में कार सवार पिता-पुत्र बाल बाल बच गए और मौके से फरार हो गए। टक्कर से दोनों कारों को नुकसान हुआ है। वहीं विद्युत पोल भी धराशाही हो गया।
कोतवाली थाना पुलिस के अनुसार एक पिता अपने पुत्र को कार सीखा रहा था। इस दौरान कार चलाना सीख रहे बेटे ने शहर की न्यू कॉलोनी में घर के बाहर खड़ी दो कारों को जोरदार टक्कर मार दी। वहीं दोनों कारों को टक्कर मारने के बाद कार पास में ही एक विद्युत पोल से जा टकराई। जिससे विद्युत पोल धराशायी हो गया। वहीं टक्कर से दोनों कारों को भी काफी नुकसान पहुंचा। हादसे में कार सवार पिता-पुत्र बाल बाल बच गए और कार छोड़कर मौके से फरार हो गए। धमाके की आवाज आने से लोग बाहर निकले तो कारों को क्षतिग्रस्त पाया और विद्युत पोल को गिरा पाया। जिसके बाद लोगों ने घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Exit mobile version