जिला कलेक्टर ने किया मौका मुआयना, होली के बाद पहले होगी बैठक, फिर चलेगा पीला पंजा 24 न्यूज अपडेटdesk24newsupdate@gmail.com24 न्यूज अपडेट उदयपुर। शहर के शक्तिनगर बोटल नेक का टूटना आज तय हो गया। जिला कलेक्टर ने मौका मुआयना कर जिन लागों के मकान गिराए जाने हैं, उनसे बातचीत की। इस दौरान लोगों ने कहा कि उन्हें उचित मुआवजा दिया जाए। साथ ही इस कार्रवाई को होली को देखते हुए कुछ दिनों के लिए स्थगित रखा जाए। इस पर सहमति बनी। साथ ही बताया गया कि होली के बाद एक और बैठक मुआवजे को लेकर होगी जिसके बाद बोटल नेक हटाने की कार्रवाई की जाएगी। लोगों ने कलेक्टर को अपने घरों में होने वाले संभावित नुकसान का जायजा करवाते हुए कहा कि नुकसान ज्यादा हो रहा है, मुआवजा कम मिल रहा हैं। उन्होंने कहा कि घरों में काफी इन्वेस्टमेंट किया है, बोरवले आदि करवाए हैं, उन सबका असेसमेंट किया जाए। इस पर कलेक्टर ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इससे पूर्व आज जिला कलक्टर पैदल निकले शहर भ्रमण पर निकले व शक्तिनगर बोटलनेक खोलने में चिन्हित भवन मालिकों से सहमति जुटाने हेतु की चर्चा की। देहलीगेट, धानमंडी होते हुए अस्थल मंदिर तक रास्तों का किया अवलोकन भी किया। कलक्टर अरविंद पोसवाल के साथ निगम के अधिकारी भी थे। कलक्टर ने शक्तिनगर बोटलनेक, देहलीगेट से धानमंडी होते हुए अस्थल मंदिर तक मार्गों का अवलोकन किया। जिला कलक्टर सबसे पहले शक्तिनगर बोटलनेक पहुचें। यहां पर बोटलनेक हटाकर रास्ते को चौड़ा कर शक्तिनगर को सूरजपोल मार्ग से सीधा जोड़ने की योजना है। यह बोटलनेक खुलने से टाउनहॉल पर चौपहिया वाहनों का ट्रैफिक का दबाव कम हो जाएगा और शहरवासियों को काफी राहत मिलेगी। यहां रास्ते के बीच आ रहे भवनों की मार्किंग कर ली गई है। जिला कलक्टर ने मार्क किए गए भवन मालिकों की सहमति जुटाने व बोटलनेक खोलने की प्रक्रिया पर चर्चा की। इसके पश्चात वे अधिकारियों के साथ देहली गेट होते हुए धानमंडी की तरफ निकले। रास्ते में उन्होने उस दुकान का अवलोकन किया जो कल आग लगने से नष्ट हो गई थी। इसके बाद वे पैदल ही अस्थल मंदिर तक पहुंचे। हाल ही में इस मार्ग पर अतिक्रमण हटाए गए थे जिसका अवलोकन उन्होने किया। इस दौरान निगम आयुक्त रामप्रकाश, अतिरिक्त मुख्य अभियंता मुकेश पुजारी, उप नगर नियोजक सिराजुद्दीन सहित अन्य अधिकारी उनके साथ उपस्थित रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation महिला कांस्टेबल के घर चोरी करने वाला गिरफ्तार होठों पर होंगे गीत, हाथों में होगी खजूर की डालियां……….