24 न्यूज अपडेट. उदयपुर। उदयपुर के नाई थाना इलाके में दो दिन पहले किराना व्यापारी की हत्या के मामले में आज ग्रामीणों ने नया खेड़ा रोड पर जोरदार प्रदर्शन किया। लोगों ने शव को जमीन पर रखकर प्रदर्शन किया व आरोपियों को जल्द पकड़ने व पुलिस की इस मामले में बरती गई ढिलाई के प्रति जमकर नारजगी जताई। थानाधिकारी नरपत सिंह ने ग्रामीणों से समझाइश की। यह प्रदर्शन करीब 4 घंटे तक चला। आखिरकार शव का अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया। पुलिस के अनुसार 75 साल के व्यापारी पन्नालाल पूर्बिया नया खेड़ा में किराणे की दुकान चलाते हैं। 26 अक्टूबर रात को करीब 9 बजे अज्ञात हमलावरों ने लूट की नीयत से उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया था, जिससे उनकी मौत हो गई थी। उनके भतीजे राजेश पूर्बिया ने पुलिस में मामला दर्ज करवाया व कहा कि पन्नालाल पूर्बिया कई सालों से किराना की दुकान चला रहे थे। हमलावरों ने उनके सिर और चेहरे पर वार करते हुए हत्या कर दी। उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं थी। हत्या किसने और किस वजह से की इसके बारे में पुलिस अनुसंधान किया जा रहा है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation बच्चों ने बनाई पेंटिंग, प्रदर्शनी में कलाकृति देख भाव-विभोर हुए शहरवासी, शहर के शोभागपुरा 100 फीट रोड स्थित मंगल कलश गार्डन में अनूठी कला प्रदर्शनी का आयोजन ओसवाल युवक परिषद् का शपथ ग्रहण समारोह 3 कोशहर में आयोजित होगी भव्य नाकोडा भैरव भजन संध्या