24 न्यूज अपडेट. उदयपुर। उदयपुर के नाई थाना इलाके में दो दिन पहले किराना व्यापारी की हत्या के मामले में आज ग्रामीणों ने नया खेड़ा रोड पर जोरदार प्रदर्शन किया। लोगों ने शव को जमीन पर रखकर प्रदर्शन किया व आरोपियों को जल्द पकड़ने व पुलिस की इस मामले में बरती गई ढिलाई के प्रति जमकर नारजगी जताई। थानाधिकारी नरपत सिंह ने ग्रामीणों से समझाइश की। यह प्रदर्शन करीब 4 घंटे तक चला। आखिरकार शव का अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया। पुलिस के अनुसार 75 साल के व्यापारी पन्नालाल पूर्बिया नया खेड़ा में किराणे की दुकान चलाते हैं। 26 अक्टूबर रात को करीब 9 बजे अज्ञात हमलावरों ने लूट की नीयत से उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया था, जिससे उनकी मौत हो गई थी। उनके भतीजे राजेश पूर्बिया ने पुलिस में मामला दर्ज करवाया व कहा कि पन्नालाल पूर्बिया कई सालों से किराना की दुकान चला रहे थे। हमलावरों ने उनके सिर और चेहरे पर वार करते हुए हत्या कर दी। उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं थी। हत्या किसने और किस वजह से की इसके बारे में पुलिस अनुसंधान किया जा रहा है।
व्यापारी की हत्या के बाद आक्रोश, शव के साथ सड़क पर किया प्रदर्शन पुलिस के प्रति जबर्दस्त गुस्सा

Advertisements
