24 न्यूज अपडेट. डूंगरपुर। डूंगरपुर के 12 लोगों को वॉट्सऐप पर आए गो शेयर लिंक को क्लिक करना भारी पड़ गया। साइबर ठगों ने लिंक पर क्लिक करने वाले सभी लोगों के मोबाइल वॉट्सऐप को हैक कर लिया। वॉट्सऐप नम्बर से अलग-अलग लोगों से 8 लाख से अधिक की ठगी कर ली। साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज होने के बाद डूंगरपुर साइबर थाना पुलिस ने जिन लोगों के नम्बर से ठगी हुई उन 10 लोगों को डिटेन किया। वहीं, विधि से संघर्षरत 2 नाबालिगों को भी डिटेन किया। साइबर थानाधिकारी गिरधारी सिंह ने बताया कि साइबर अपराधियों की धरपकड़ के लिए पुलिस की ओर से साइबर ऑपरेशन साइबर शील्ड चलाया जा रहा है। साइबर पोर्टल पर ठगी की शिकायतें दर्ज हुई थी। पुलिस ने शिकायतों के आधार पर जांच शुरू की। जिन नम्बर्स से लोगों से ठगी हुई पुलिस ने उन नम्बर्स को ट्रेक किया। पुलिस ने 12 मोबाइल मालिकों को डिटेन कर पूछताछ की। पूछताछ में सामने आया कि नम्बर पर गो शेयर नाम से लिंक आये थे। लिंक को खोला जिसके बाद साइबर ठगों ने उनके वाट्सऐप नम्बर हैक कर लिए थे। ठगी के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। पुलिस ने शांतिभंग में 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं, दो नाबालिग को डिटेन कर पाबंद करवाया है। साइबर थाने के थानाधिकारी गिरधारी सिंह ने बताया की इन लोगों के नम्बर से अलग-अलग लोगों से कुल 8 लाख 69 हजार की ठगी की गई है। साइबर पुलिस अब मामले में आगे की जांच करते हुए ठगों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation वर्ष 2020 में कुशलगढ में डकैती कर भागा था, अब पकड़ा गया….. मकान में लगी आग से जिंदा जला युवक