24 न्यूज अपडेट. जयपुर। जिन भतीजे-भतीजी के साथ वो अक्सर रील बनाता था और सोशल मीडिया पर पोस्ट करता था। उन्हीं को देवर ने प्रॉपर्टी विवाद में मौत के घाट उतार दिया। भाभी को भी गंभीर घायल कर दिया व खुद रेलगाड़ी के आगे कूद कर जान दे दी। मरने से पहले इंस्टाग्राम पर अलविदा का वीडियो भी पोस्ट किया। जयपुर में प्रॉपर्टी के विवाद में देवर ने भाभी और भतीजे-भतीजी पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए। मौके से भागकर रेलवे ट्रैक पर पहुंचा और ट्रेन के आगे छलांग लगाकर सुसाइड कर लिया। दोनों मासूमों की मौत हो गई है, जबकि युवक की भाभी का हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। घटना झोटवाड़ा इलाके की है। पुलिस के अनुसार बताया- लक्ष्मी नगर, निवारू रोड स्थित नंद गांव में बुधवार रात 9 बजे प्रॉपर्टी विवाद को लेकर देवर रघुवीर ने भाभी शकुंतला (35), भतीजे सूर्यप्रताप (9 महीने) और भतीजी दिव्यांशी (12) को चाकू से गोद डाला। रघुवीर बाइक लेकर फरार हो गया। लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर आई तो महिला और 2 बच्चे लहूलुहान थे। पूरे घर मेंं खून ही खून फैला था।एसएमएस हॉस्पिटल में ले जाया गया मगर तब तक दोनों बच्चों ने दम तोड दिया। युवक की भाभी शकुंतला की हालत गंभीर है। बताया जा रहा है कि रघुवीर और उसके भाई लक्ष्मण के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। बुधवार को लक्ष्मण नौकरी पर गया था। पीछे से देवर और भाभी में झगड़ा हो गया। रघुवीर चाकू निकाल लाया और भाभी पर ताबड़तोड़ वार किए। पलंग पर सो रहे भतीजे सूर्यप्रताप का चाकू से पेट काट दिया। इसके बाद भतीजी दिव्यांशी का गला काट दिया। पुलिस ने शकुंतला देवर रघुवीर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया व तालश आरंभ की ही थी कि उसका शव कनकपुरा रेलवे फाटक के पास पटरियों पर पड़ा मिला। इधर, इंस्टाग्राम पर आत्महत्या से पहले रघुवीर ने रील बनाई। लिखा कि आज उसका आखिरी दिन है और बाय-बाय हमेशा के लिए। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation निम्स विश्वविद्यालय में होटल प्रबंधन के छात्रों के लिए प्रेरक सत्र का आयोजन जयपुर का सांसद सम्मान कार्यक्रम रद्द, नवनिर्वाचित सांसदों को शाम 5 बजे तक दिल्ली पहुंचने के निर्देश