रिपोर्टर जतिन माली 24 न्यूज अपडेट. उदयपुर। नौतपा सबको तपा रहा है। पारा 44 डिग्री के उच्चतम स्तर को छूकर लौट आया है और इसका असर अब भी देखा जा रहा है। गुलाबबाग में मौजूद देश की सबसे बड़ी टॉय ट्रेन पर गर्मी के असर का आज 24 न्यूज अपडेट टीम रिपोर्टर जतिन माली ने जायजा लिया तो पता चला कि बच्चों की यह रेलगाड़ी इन दिनों टूरिस्ट की बहुत कम आवक होने से दोपहर में सुस्ता रही है। केवल शाम को ही टूरिस्ट इस छुक छुक गाड़ी का आनंद ले रहे हैं। रेलगाडी के संचालकों को भी इंतजार है मौसम में थोडी सी ठंडक घुले और बारिश की बूंदों के बीच पर्यटक रेलगाड़ी से गुलाबबाग और जू की सैर करने पहुंचे।हमने वहां बात की संचालक धर्मवीरसिंह भाटी से। भाटी ने कहा कि गुलाबबाग में देश की पहली सीएनजी से चलने वाली महाराणा प्रताप एक्सप्रेस टॉय ट्रेन है। यहां को प्लैटफार्म बहुत ही शानदार है, अच्छी साफ सफाई के साथ डवलप किया गया है। लोग यहां पर गर्मी के समय दिन में आकर बैठते हैं। उनको अच्छा लगता है। आस-पास अच्छी ग्रीनरी है। सुबह 9 बजे हम टॉय ट्रेन की शुरूआत करते हैं मगर टूरिस्ट आम तौर पर 10 से साढ़े 10 बजे आते हैं। हम 15 से 20 टूरिस्ट होते ही ट्रेन को रवाना कर देते हैं। दोपहर में गर्मी के कारण टूरिस्ट कम रहते हैं। शाम को 5 से 6 बजे तक टूरिस्ट का फ्लो आता है व उसके बाद 7 से साढ़े सात बजे तक ट्रेन चलाते हैं। इसमें एक डिब्बे में 35 लोग बैठ सकते हैं। शनिवार और रविवार को चार डिब्बे लगाते हैं बाकी हम तीन डिब्बे लगाते हैं। यह सातों दिन चलती है कभी कभी मेंटेनेंस की वजह से बंद रखते हैं। सुबह एक राउंड ट्रायल का चलाते हैं। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation डोडा-चूरा के चक्कर में कार भगाई, जीजा-साले ने जान गंवाई बीगोद में सट्टा खेलते 11 लोग पकड़े, 70 हजार और 11 मोबाइल जब्त