24 न्यूज अपडेट.उदयपुर। कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिह डोटासरा की ओर से कोटा में दिए गए बयान पर बवाल हो रहा है। उदयपुर में विप्र सेना ने जोरदार प्रदर्शन किया। विप्र सेना की ओर से परशुराम चौराहा पर गोविंद सिंह डोटासरा का पुतला फूंका गया। जिलाध्यक्ष प्रदीप श्रीमाली ने बताया कि कोटा मैं दिये गये बयान को लेकर प्रदेश अध्यक्ष दिनेश शर्मा और महामंत्री गोविंद दीक्षित के नेतृत्व में भगवान परशुराम चौराहा पर डोटासरा का पुतला फूंका गया और गोंविद दीक्षित ,घनश्याम मेनारिया, प्रदीप श्रीमाली ने कहा कि डोटासरा मेवाड़ और शहर में आयेगे तो इनको काले झंडे बताएंगे। घुसने नहीं देंगे। प्रदेश उपाध्यक्ष घनश्याम मेनारिया, सम्भाग महामंत्री परमानंद शर्मा, अम्बाला नागदा सुरेश मेनारिया, नंदलाल जोशी, शहर जिला संगठन महामंत्री चेतन शकद्वीपीय , नेमीचंद आचार्य, भरत सुखवाल, बंशीलाल मेनारिया, कनक जोशी योगेश नागदा, दीपेश पाण्डे राकेश मेनारिया पंकज श्रीमाली,ललित पानेरी सहित अनेक विप्र जन मौजूद रहे। आपको बता दें कि कोटा में डोटासरा ने वहां के आईजी रवि दत्त गोड के खिलाफ कहा था कि घुटने के बल नहीं चलवाया तो डोटासरा नाम नहीं, आप अपनी आदत से बाज आ जाओ वरना आपकी नौकरी पर पड़ जाएगा जोर। कोई नहीं बचाएगा जिस दिन कांग्रेस का कार्यकर्ता आपके पीछे लग गया…..जीना हराम कर देगा। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation होटल एसोसिएशन ने मांगी फायर एनओसी से छूट, कहा-पहले एनओसी में लगने वाले उपकरणों एवं मापदंडों के नियम तो बनाओ यात्री कृपया ध्यान दें……शालीमार के आवक-जावक के 6 व 7 जुलाई के फेरे रद्द