24 न्यूज अपडेट उदयपुर , 9 जून उदयपुर ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा महाराणा प्रताप की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय तीर्थ प्रताप गौरव केंद्र पहुंचे। विधायक मीणा ने वहां मेवाड़ के गौरव वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। उन्होंने आज की युवा पीढ़ी को प्रताप के आदर्शों को आत्मसात करने एवं राष्ट्रहित में योगदान देने का संदेश दिया। इस अवसर पर अन्य प्रबुद्धजन भी उपस्थित रहे।
Discover more from 24 News Update
Subscribe to get the latest posts sent to your email.