उदयपुर। जिला पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल ने बताया कि 3 जनवरी को प्रार्थी भोपाल सिंह पिता प्रेम सिंह चौहान उम्र 65 वर्ष निवासी रॉयल टूलीप सोसायटी न्यू नवरतन कॉम्प्लेक्स पुलिस थाना सुखेर जिला उदयपुर ने रिपोर्ट पेश कर बताया कि फेस बुक पर दुबोई (विदेश) जाने का विज्ञापन देखा एवं फर्म के मालिक कैलाश राठौड़ से वार्ता की तो पूरा पैकेज प्रति पैसेन्जर 5,8000/ रूपये बताया। उस पैकेज में फ्लाईट टिकट, होटल, घूमने का प्लान एवं वीजा सहित अन्य टेक्स सम्मिलित थे। यह पैकेज चार मेम्बर के लिए तैयार करवाया था। फर्म के मालिक कैलाश राठौड़ ने टूर प्लान के अनुसार फ्लाईट टिकिट होटल में ठहरने घुमने का प्लान एवं वीजा आदि का राशि का अलग अलग विभाजन करके बताया। फर्म ने सर्वे प्रथम फ्लाईट टिकिट के लिए 21 सितंबर, 2023 व 22 सितंबर को राशि 1,50,000/- रूपये मगंवाये। उक्त राशि फोन पे द्वारा ट्रान्सफर कर दी। उक्त राशि फर्म के प्रति निधि लाल सिंह राय को ट्रान्सफर किये गये। उसके बाद फर्म ने चारो पैसेन्जर की पासपोर्ट फोटो प्रति भी मंगवाई। जिस पर फर्म द्वारा वाट्सअप पर चारों पेसेन्जर क्रम से अनामी शरण पंवार, सुनिता पंवार, भोपाल सिंह चौहान, कुसुमलता चौहान के अहमदाबाद से दुबई के लिए आने जाने के लिए आठ 8 कन्फर्म टिकिट वाट्सअप पर भेजे। कैलाश राठौड़ द्वारा होटल बुकिंग हेतु राशि 54,000/- की मांग की गई। उक्त राशि फोन पे के माध्यम से फर्म के प्रति निधि लाल सिंह राय को ट्रान्सफर किये गये। तत्पश्चात उक्त फर्म द्वारा दुबई की मिलिनियम प्लाजा होटल में चार जनो के लिए दो डिलक्स रूम के बुंकिग हेतु वाटसअप पर कन्फर्मेशन भेजा। इस प्रकार कुल राशि 2.04 लाख लेने के बाद फर्म ने चार पैसेन्जर के वीजा हेतु राशि 28,000/- हजार रूपये कि मांग की गई। फर्म के प्रति निधि लाल सिंह राय को ट्रान्सफर किये एवं फर्म द्वारा वीजा हेतु चार पासपोर्ट साईज के फोटो ऑनलाईन मगंवाये। इस प्रकार उक्त टूर पैकेज के अलग अलग भागों के लिए राशि 58,000 प्रत्येक व्यक्ति बाई चार बराबर 2.32 लाख रूपये फर्म को भिजवाये तथा 29 सितंबर .2023 को उदयपुर के स्थानीय दूर ओपरेटर से सम्पर्क किया एवं उन्हें हमारी फ्लाईट टिकिट को कन्फर्म करने हेतु कहा तो उन्होंने उक्त नम्बर को फर्जी बताया साथ ही होटल की बुंकिग घूमने का प्लान भी फर्जी बताया। 29 सितंबर 2023 को फर्म के मालिक कैलाश से सम्पर्क कर बताया कि आपके द्वारा वाट्सअप पर भेजे गये फ्लाईट टिकिटस, होटल बुंकिग आदि फर्जी होना पाया, इस पर कैलाश राठोड द्वारा कोई सन्तोष प्रद जवाब नही दिया गया। रिपोर्ट में आनलाईन ठगी के मामले की गम्भीरता को देखते हुए योगेश गोयल जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश प्रदान किए। निर्देशो की पालना में उमेश ओझा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उदयपुर, कैलाशचन्द्र खटीक वृताधिकारी वृत नगर पश्चिम जिला उदयपुर के सुपरविजन में हिमांशुसिंह राजावत थानाधिकारी थाना सुखेर के निर्देशन में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा तकनीकी सहायता के माध्यम से विस्तृत डाटा संग्रहण किया गया जिस पर एक टीम दिल्ली भेजी गई टीम द्वारा दिल्ली में रैकी कर कम्पनी चलाने वाले का पता लगाया गया तो कैलाश राठौड नाम के व्यक्ति द्वारा फर्जी वेबसाईड बनाकर एक मकान किराये लेकर उसमे आफिस लगाकर कार्य करने की जानकारी मिली। जिस टीम द्वारा कैलाश राठौड के आफिस पहुंचकर कैलाश राठौड के बारे में पता लगाने पर कैलाश राठौड कुछ समय पहले पुलिस थाना बिन्दापुर नई दिल्ली द्वारा धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार करने की जानकारी मिलने पर टीम द्वारा सम्बधित थाने से सम्पर्क कर आरोपी कैलाश राठौड पिता राजकुमार राठौड निवासी 218 कृष्णा एन्क्लेव पार्ट 2 नजफगढ़ सीआरपीएफ कैम्प के पास न्यु दिल्ली 110072 हाल प्लोट नम्बर सी 6 ओम विहार गगन भारती स्कुल के पास पिल्लर नम्बर 700 प्रथम मंजिल उतमनगर वेस्ट नई दिल्ली को गिरफ्तार किया गया है जिससे प्रकरण में ठगी गई राशी के सम्बधं में अग्रिम अनुसंधान जारी है। गिरफ्तार अभियुक्त कैलाश राठौड पिता राजकुमार राठौड निवासी 218 कृष्णा एन्क्लेव पार्ट 2 नजफगढ सीआरपीएफ कैम्प के पास न्यु दिल्ली 110072 हाला प्लोट नम्बर सी 6 ओम विहार गगन भारती स्कुल के पास पिल्लर नम्बर 700 प्रथम मंजिल उतमनगर वेस्ट। पुलिस टीम प्रभारी व सदस्य :-(1) श्री हिमांशु सिंह राजावत पुलिस निरीक्षक (2) श्री सरदारसिंह सउनि(3) श्री नारायणसिंह एचसी 129(4) (5) श्री सुमित कानि 1445 श्री सुमेर कानि 1456(6) श्री श्रवण कुमार कानि 1561(7) श्री लोकेश रायकवाल कानि 2254 (8) श्री नेतराम कानि 185 Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation अगले सत्र से विधानसभा होगी पेपरलेस, पहली बार सत्र से पहले होगी सर्वदलीय बैठक – देवनानी फिल्म निर्देशक विक्रम भट्ट ने उदयपुर को दी सौगात