24 न्यूज़ अपडेट भटेड़ा- शाहपुरा बनेड़ा क्षेत्र के भटेड़ा व आसपास के गांवों में मंगलवार सुबह विदा होते मानसून ने किसानों को रुला दिया। किसान सुरेश मेघवंशी ने जानकारी देते हुए बताया कि मानसून की विदाई के समय बारिश से किसानों को नुकसान से चेहरे मुरझा गए हैं। मानसून की विदाई के दौरान बरसात से खरीफ़ की फ़सल ज्वार मक्का उड़द आदि को नुकसान हुआ। किसानों ने ज्वार मक्का उड़द आदि किस्म की फ़सलों को काट लिया था, लेकिन फसलों को सूखने के लिए खेतों में ही छोड़ दिया था।इसी बीच बरसात का दौर शुरू हो गया, जिससे खेतों में कटी पड़ी सभी फसले बारिश में भीग जाने से उनकी गुणवत्ता में कमी आने एवं उनके खराब होने से किसानों को बाजार में उनका कम लाभ मिलने की आंशका से सपनों पर पानी फिर रहा है।आसमानी आफत से दुखी किसान अब सरकार की तरफ भी मदद की निगाह से देख रहे हैं। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation गायत्री आयल मिल्स के मालिकाना हक को लेकर उपजा विवाद, एफआईआर दर्ज नही होने से सामाजिक संगठनों ने किया मांडलगढ़ थाने का घेराव, सरपंच के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज राजस्थान राइजिंग ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट- 2024 के तहत जिला स्तरीय कार्यक्रम 22 अक्टूबर को, जिला स्तरीय कार्यक्रम की पूर्व तैयारियों हेतु ज़िला कलेक्टर की अध्यक्षता में बैठक आयोजित