24 न्यूज अपडेट उदयपुर। उदयपुर 8 जून 2024 स्व. के जी गट्टानी की स्मृति मे “मुस्कान क्लब” द्वारा आयोजित दस दिवसीय “ओपन वरिष्ठ नागरिक कैरम प्रतियोगिता” मे शहर की आठ संस्थानों के सदस्यों ने भाग लिया। मुस्कान क्लब के मीडिया प्रभारी प्रोफेसर विमल शर्मा ने बताया कि स्व. के.जी. गट्टानी की द्वितीय पुण्यतिथि पर आयोज्य सात कार्यक्रमों मे कैरम प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जिसमे रजिस्ट्रेशन पश्चात रैंडम ड्रा आधार पर बैस्ट आफ थ्री नाक-आउट टूर्नामेंट मे परुष व महिला एकल व युगल मैच मे खेले गये । सैमी फाइनल व फाइनल मैच बैस्ट आफ फाइव रहे ।निर्णायक की भूमिका में श्री भुवनेश्वर पांडे एवं मुस्कान क्लब के उपाध्यक्ष श्री सूरजमल जी पोरवाल रहे जिन्होंने अपने विवेक एवं निष्पक्षता से शहर की आठ सामाजिक संस्थाओं के सदस्यों मे तारतम्य बैठाते हुए इस प्रतियोगिता को बड़े ही सौहार्दपूर्ण वातावरण में निर्विवाद संपन्न कराया।एकल पुरुष में प्रथम स्थान भगवती लाल इंद्रावत एवं द्वितीय स्थान पर अजीत सिंह जी खींची रहे। महिला वर्ग में प्रथम स्थान श्रीमती पुष्पा कोठारी तथा द्वितीय स्थान पर श्रीमती लाजवंती धाकड़ रही । युगल मैच में प्रथम स्थान पर भगवती लाल इंद्रावत संग कांतिलाल पुनमिया तथा द्वितीय स्थान पर जितेंद्र धाकड़ सन्ग लाजवंती धाकड़ रहे ।मुस्कान क्लब की चीफ केयरटेकर डॉक्टर श्रद्धा गट्टानी तथा संरक्षक श्रीमती कौशल्या गट्टानी द्वारा विजेताओं को पारितोषिक देने के साथ ही सभी प्रतिभागियों को भी प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।नीरज गट्टानी ने सभी विजेताओं को बधाई देते हुए सभी प्रतिभागी संस्थानों का अपने सदस्यों को प्रतियोगिता का हिस्सा बनाने पर धन्यवाद दिया।नितिन गट्टानी ने निर्णायक मंडल व मुस्कान क्लब के सक्रिय सदस्यों को सफल आयोजन हेतु साधुवाद व शुभकामनाएं प्रेषित की। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation मौत के मुंह से खींच लाया एक सरकारी हैल्पलाइन नंबर, मुश्किल पलों में मददगार बनी टेलीमानस, अवासदग्रस्त लोगों का जीवन बचाया विश्वेंद्र सिंह ने पत्नी-बेटे पर कराई एफआईआर; लॉकर से 10 किलो सोने की ज्वेलरी गायब करने का आरोप