24 न्यूज़ अपडेट उदयपुर। नगर निगम द्वारा आयोजित दीपावली मेला 2024 में शुक्रवार की शाम हंसने और हंसाने वाले के नाम रही। लाफ्टर चैलेंज के रनर अप कॉमेडी किंग केतन सिंह ने अपनी कलाओं से शहरवासियों को खूब गुदगुदाया। कॉमेडी किंग केतन ने कार्यक्रम में ऐसा माहौल बना दिया कि दीपावली से पहले ही मेले में हंसी की फुलझड़ियां छूट गई। नगर निगम सांस्कृतिक समिति अध्यक्ष चंद्रकला बोल्या ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ महापौर गोविंद सिंह टांक, समाज सेवी जगदीशराज श्रीमाली, प्रकाश फूलानी, मीठालाल चित्तौड़ा, चंद्रवीर सिंह चुंडावत, रविकांत त्रिपाठी, किशन सोनी, इंद्रसिंह मेहता, बाबूलाल ओड, कमलेंद्र सिंह पंवार, रवींद्र बापू, हेमेंद्र मालवीय, सत्यनारायण आदि ने दीप प्रज्वलित कर किया।समिति अध्यक्ष बोल्या ने बताया कि मंच पर सर्वप्रथम हास्य कलाकार मुन्ना ने प्रस्तुति दि। मुन्ना बैट्री के बाद केतन सिंह ने दर्शकों को हंसा हंसा कर लोटपोट कर दिया। केतन सिंह ने इमेजनिटी में घर की दैनिक दिनचर्या पर ऐसे किस्से पेश किए की दर्शक पेट पकड़कर हंसने लगे। केतन द्वारा सुनाए “मेले के बारे में जानकारी” से सभी को ठहाके लगाने पर मजबूर कर दिया। केतन द्वारा राजस्थान पर दी गई प्रस्तुति ने दर्शकों को खूब देर तक हंसाया। परिवार पर पति पत्नी के झगड़े पर दी गई प्रस्तुति ने मेले का माहौल बदल दिया। केतन द्वारा कारण जौहर, पंकज त्रिपाठी, शशि थरूर, जैकी श्रॉफ आदि कई फिल्मी कलाकारों की आवाज निकाल कर दर्शकों को अचंभित कर दिया।कार्यक्रम में केतन ओर बैट्री ने मंच से उपस्थित दर्शकों को हंसने और हंसाने की बागडोर संभाली। दोनों हास्य कलाकारों ने मंच पर आकर अपने चित परिचित अंदाज में उपस्थित दर्शकों का स्वागत किया। उन्होंने मंच पर आकर हास्य रस का ऐसा फुहारा चलाया की उपस्थित दर्शक हंसी की फुहार में भीग गए। बैट्री ने ट्रेन, घर परिवार, टेंशन मत लेना, राजनीति को हंसी की ऐसी चासनी में डुबोया की दर्शक अपनी उंगलियां चाटने लगे। वहीं केतन ने हंसी के मंच से राजनीति से दूर रहने की सलाह दे डाली, शुक्रवार को हंसते हंसते उपस्थित दर्शकों की आंख से निकलने वाला आंसू होठों पर आकर अपनी मुस्कान में परिवर्तित हो गया।दुनिया में सुलाने वाला ओर हंसाने वाला सबसे बड़ा।कॉमेडी किंग केतन सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि इस दुनिया में दो व्यक्ति बहुत मुश्किल से मिलते हैं, एक तो सुलाने वाला और एक हंसाने वाला। धनवान व्यक्ति पूरी रात भर जागता है और ईश्वर से प्रार्थना करता है कि कोई ऐसा व्यक्तिआए जो मुझे गहरी नींद में सुला दे, लेकिन कोई ऐसा मिलता नहीं है वही एक दुखी व्यक्ति मन में ऐसा सोचता है कि कोई आए और दो पल मुझे हंसा दे। दुनिया में सबसे बड़ा कार्य लोगों को हंसाने का है।मेला परवान पर।नगर निगम दीपावली मेला 2024 दिनों दिन परवान पर चढ़ रहा है। मेले में लगे झूले मेलार्थियों को बहुत आकर्षित कर रहे हैं। झूले पर चढ़ने के बाद पूरे उदयपुर का नजारा देखा जा सकता है एवं इस में बैठने के बाद रोमांच का अनुभव होता है। झूलो में खासकर युवाओं का झुकाव बैठने को ज्यादा हो रहा है, चांद तारा, मिकी माउस, नाव, 80 फीट ऊंचा झूला, ड्रैगन झूला, टोरा टोरा, ब्रेक डांस झूला के साथ साथ एक से एक बढ़कर झूले मेले में लगाए गए हैं। शाम ढलते ही झूलों में बैठने की कतारें शुरू हो जाती है जो देर रात तक अनवरत जारी रहती है। बड़ों के साथ साथ बच्चों के झूले भी सभी को मोहित कर रहे हैं। आज कवि बिखेरेंगे शब्दो के बाण।नगर निगम प्रेस समिति अध्यक्ष छोगालाल भोई ने बताया कि दीपावली मेले में आज की शाम को देश के प्रसिद्ध कवि अपने चित परिचित अंदाज में शब्दो के बाण की फुलझडियां छोड़ेंगे। शनिवार को दीपावली मेले में कवि सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा। सम्मेलन में आमंत्रित कवि शैलेश लोढ़ा (मुंबई ), संजय झाला (दौसा), भुवन मोहिनी (इंदौर), पार्थ नवीन (प्रतापगढ़),, गोविन्द राठी (शाजापुर), कविता किरण (फालना), गौरव चौहान (इटावा), मनोज गुर्जर (मावली )राव अजातशत्रु(उदयपुर ) उदयपुर द्वारा किया जाएगा। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation भावी विधायकों का धन प्रबंधन : बोलेरोधारी प्रत्याशी मगर रिटर्न नहीं भरते, 10 लाख घर में कैश हैं मगर बैंक में नहीं रखते उदयपुर के वरिष्ठ आयुर्वेद चिकित्साधिकारी डॉ. शोभालाल औदीच्य होंगे राज्य स्तर पर सम्मानित, श्रेष्ठ चिकित्सा, औषधालय संवर्ग में राज्य स्तर पर हुआ चयन