उदयपुर। बकरियां चरा रही महिला पर घात लगाकर बैठे लेपर्ड ने हमला कर दिया। महिला ने शोर मचाया तो पास ही काम कर रही नरेगा के श्रमिकों ने आकर उसे बचाया। घटना उदयपुर जिले के मावली क्षेत्र के नऊवा के राजस्व गांव मारूवास की है। मारूवास निवासी हेमी बाई गमेती (60) प्रतिदिन की तरह बकरियां चराने गांव के पास ही अपने खेत में गई हुई थी। वहां पर सुबह करीब दस बजे लेपर्ड ने उन पर हमला कर दिया। हेमीबाई के चिल्लाने की आवाज सुनकर पास ही मनरेगा का कार्य करने वाले मजदूर दौड़ पड़े और शोर मचाते हुए लेपर्ड के चंगुल ने महिला को छुड़ाया और लेपर्ड भाग गया। बाद में महिला का प्राथमिक उपचार कराने के बाद उसे निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। मारूवास निवासी भीम सिंह सिसोदिया ने बताया की नऊवा ग्राम पंचायत के सभी गांव इसमें मारूवास भी अरावली की पहाड़ियों से घिरे हुए हैं। कुछ दिनों पहले ही लकड़ियां लेने गई महिला पर भी लेपर्ड ने हमला कर दिया था जिसमें महिला की मौत हो गई थी। साथ ही रायजी का गुड़ा और लाडियों का खेड़ा में भी ग्रामीणों में लेपर्ड ने हमला कर दिया था जिससे ग्रामीण घायल हो गए थे। ग्रामीणों ने बताया कि नऊवा में अरावली की पहाड़ियों में युद्ध स्तर पर अवैध खनन का कार्य होता है वहां ब्लास्टिंग का कार्य भी होता है जिससे कई बार लेपर्ड आबादी क्षेत्र में आकर ग्रामीणों पर हमला कर देता है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation गोल्डल बॉय युग ने जीता एक और अन्तराष्ट्रीय पदक, उदयपुर में खुशी की लहर 5 दिन बाद भी पुलिस नहीं लगा पाई सुराणा के हमलावरों का सुराग, मार्बल व्यवसाइयों ने कलेक्टर के सामने खोले मामले के कच्चे-चिट्ठे