24 न्यूज़ अपडेट शाहपुरा | राजस्व कार्यों को प्राथमिकता देते हुए निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से राजस्व अधिकारी पूरा करें, ताकि लोगों को अपने राजस्व से संबंधित मामलों में त्वरित न्याय मिल सके। जिला कलक्टर राजेंद्र सिंह शेखावत ने यह बात बुधवार को ज़िला कलेक्ट्रेट सभागार में समस्त राजस्व अधिकारियों से राजस्व समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही।ज़िला कलेक्टर शेखावत नेराजस्व न्यायालय में लम्बित प्रकरणों, नामान्तकरण, सीमा ज्ञान, पत्थरगढ़ी के लम्बित प्रकरणों पर समीक्षा, रास्ते के प्रकरण, नवीन राजस्व ग्रामों, मासिक मानचित्र में निस्तारित एवं लम्बित रहे प्रकरणों तथा गैर खातेदारी से खातेदारी के समस्त लम्बित प्रकरणों, ऑनलाईन भूमि सम्परिवर्तन के लम्बित प्रकरणों के सम्बन्ध में, राजस्व वसूली के प्रकरणों पर समीक्षा की एवं सभी तहसीलदारों को लंबित मुद्दों के निराकरणके लिए निर्देशित किया। बैठक में ज़िला कलेक्टर ने ज़िले की राजस्व वसूली एवं गिरदावरी की समीक्षा कर राजस्व अधिकारियो को प्रभावी दिशा निर्देश प्रदान किए |बैठक के दौरान बनेडा उपखंड अधिकारी श्रीकान्त व्यास सहित ज़िले के समस्त तहसीलदार, नायब तहसीलदार मौजूद रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation आरोपियों का पैदल जुलूस निकाला, बोले-अपराध करना पाप है:खेरवाड़ा में शराब पीने के पैसे नहीं देने पर की थी मारपीट, गिरफ्तारी बाद खेरवाड़ा कस्बे में निकाला जुलूस राइजिंग राजस्थान इन्वेस्टर मीट में ज़िले के लिए किए गए एमओयू के सम्बंध में रिव्यू मीटिंग आयोजित