24 न्यूज अपडेट उदयपुर। गोवर्धन विलास थाना इलाके में मंगलवार शाम को पीहर से ससुराल जाने के लिए निकली दो सगी बहनें रोड क्रॉस कर रही थी। तभी अहमदाबाद हाईवे की तरफ से आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने दोनों बहनों को टक्कर मार दी। इस दौरान 24 वर्षीय रमिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मौके पर मौजूद आसपास के लोगों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया मगर 30 वर्षीय खुश्बू ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। दोनों ही बहानें शादीशुदा थीं व दोनों के बच्चे भी साथ थे। मौके पर मौजूद लोगों ने ट्रक चालक को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले किया। मोर्चरी में पहुंची गोवर्धन विलास थाना पुलिस को परिजनों की ओर से लिखित रिपोर्ट देने पर मामला दर्ज करते हुए पुलिस ने दोनों ही बहनों के शवों का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सुपुर्द किया है।
Discover more from 24 News Update
Subscribe to get the latest posts sent to your email.