24 न्यूज अपडेट. जयपुर। जयपुर में चोरों ने हद कर दी। चारों टायर ले गए। सांगानेर इलाके में घर के बाहर खड़ी कार के चारों टायर खोल कर पूरी कार को ईंट पर टिका कर चले गए। बदमाशों ने जैक लगाकर ईंट-पत्थर पर कार को खड़ा किया व बारी बारी से पूरे टायर खोल ले गए। सांगानेर थाने में पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस वारदातस्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेजों को खंगालने के साथ चोरों की तलाश कर रही है। सेक्टर-3 प्रताप नगर निवासी योगेन्द्र सिंह ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि गुरुवार रात को उनकी कार घर के बाहर पार्किंग में खड़ी थी। देर रात चोरों ने कार को टायर चोरी के लिए निशाना बनाया। घर के बाहर खड़ी कार के नीचे जैक लगाकर चारों टायर निकाल लिए। कार के नीचे ईंट-पत्थर लगाकर रिम सहित चारों टायर खोल कर चोरी कर ले गए। शुक्रवार सुबह उठकर गाड़ी संभालने पर चारों टायर खोलकर चोरी कर ले जाने का पता चला। सांगानेर थाना पुलिस सूचना पर मौके पर पहुंची।
रिंग सहित कार के चारों टायर ले गए चोर, ईंट-पत्थर लगाकर छोड़ गए

Advertisements
