उदयपुर। पुलिस थाना गोवर्धन विलास टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उससे लूटा गया मोबाइल बरामद किया है। बताया गया कि थाना गोवर्धनविलास में 14 जून को प्राथी राजेन्द्र सिंह पिता दलपत सिंह निवासी कोटलिया फला थाना गोवर्धनविलास जिला उदयपुर ने रिपोर्ट पेश की कि प्रार्थी 14 जून को शाम 9.30 बजे टोलनाका से ड्युटी कर के मोटरसाइकिल लेकर अपने घर नेला जा रहा था कि रास्ते में जोगीतालाब, 200 फिट रोड के पास पहुंचा। जहां पर एक पल्सर मोटरसाइकिल पर दो लडके पीछे से आये व प्रार्थी से बात करने के लिए मोबाइल मांगा तो प्रार्थी ने मना कर दिया। जिस पर उक्त दोनों युवको ने प्रार्थी के साथ मारपीट कर मोबाइल फोन व नगद राशि छीन कर फरार हो गये। उक्त घटना पर प्रकरण संख्या 255/24 दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया।जिला पुलिस अधीक्षक, उदयपुर योगेश गोयल के निर्देशानुसार गोपाल स्वरूप मेवाडा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, मुख्यालय व गजेन्द्र सिंह राव वृताधिकारी वृत गिर्वा के सुपरविजन में भवानी सिंह राजावत थानाधिकारी, गोवर्धनविलास मय टीम द्वारा प्रकरण में अभियुक्त मानाराम पिता गोतिया निवासी सेमलातलाई, लोडी माण्डवी थाना पारसोला जिला प्रतापगढ को गिरफ्तार किया जाकर उसके कब्जे से प्रार्थी का लूटा गया मोबाइल बरामद किया गया है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation पुलिस अलंकरण समारोह— सीआईडी अपराध शाखा के 103 पुलिसकर्मी सम्मानित, 20 पुलिसकर्मियों को मिला उत्कृष्ट सेवा पदक बुलडोजर जस्टिस पर सुनवाई में आया उदयपुर का नाम, जज ने आज कहा- कोई दोषी है फिर भी घर तोडऩा ठीक नहीं, वकील ने कहा-देखिये जिस घर में किराए रहते थे, वो घर गिरा दिया