24 न्यूज अपडेट चित्तौड़गढ़। नाथद्वारा विधायक विश्वराज सिंह मेवाड़ का राजतिलक यहां फतेह प्रकाश महल परिसर में होगी जिसकी तैयारियां जोरों पर है। 25 नवंबर को चित्तौड़गढ़ दुर्ग स्थित फतेह प्रकाश महल में 493 साल बाद राजतिलक रस्म का आयोजन होने जा रहा है। पूर्व सांसद महाराणा महेंद्र सिंह मेवाड़ के निधन के बाद बेटे विश्वराज सिंह मेवाड़ एकलिंगनाथजी के 77वें दीवान होंगे। चित्तौड़गढ़ दुर्ग पर विश्वराज सिंह के राजतिलक की परंपरा की तैयारियां जोरों पर हैं। चित्तौड़गढ़ के लोगांं में भी गजब का उत्साह दिखाई दे रहा है। जौहर स्मृति संस्थान की ओर से तैयारियां की जा रही हैं। इस अवसर पर 10 हजार से भी ज्यादा लोगों की आने की संभावना है। इनमें कई राजघरानाओं के मुखिया व अन्य सदस्य आएंगे। राजतिलक रस्म में सोमवार सुबह करीब 6.30 बजे से हवन, यज्ञ फतह प्रकाश महल परिसर में होगा। विश्वराज सिंह मेवाड़ सुबह पहले राजतिलक की रस्म की के बाद गद्दी पर बैठकर अपनी बरसों से चली आ रही परंपरा को निभाएंगे। इसके बाद वे पगड़ी धारण करेंगे। फिर उदयपुर के राजमहल में धूणी के दर्शन करेंगे। इसके बाद मेवाड़ के राजा एकलिंग नाथजी के दर्शन कर उनके निवास स्थान समोर बाग में रंग दस्तूर की परंपरा निभाई जाएगी। इस दौरान पूरे प्रदेश के राजघरानाओं के मुखिया के आने का कार्यक्रम है। कई राजनेताओं के भी आने की संभावना है। चित्तौड़गढ़ वासी भी इसमें शामिल हो सकते हैं। जितने भी लोग आए, सभी को भोजन मिले, उसी हिसाब से खाने की व्यवस्था की जा रही है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation जिला कलक्टर ने सुने लोगों के अभाव- अभियोग, निराकरण के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश भाजपा पदाधिकारियों ने साबरमती रिपोर्ट फिल्म देखी