ओम जैन शंभूपुरा24 न्यूज अपडेट चित्तौडगढ़. भाजपा पदाधिकारीयो एवं कार्यकर्ताओं ने सांसद सी पी जोशी, भाजपा जिलाध्यक्ष मिट्ठू लाल जाट एवं भाजपा नगर अध्यक्ष सागर सोनी की उपस्थिति में पद्मिनी माल में गोधरा कांड पर बनी फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ का विशेष शो देखा।पदाधिकारियों ने फिल्म देखकर गोधरा कांड की हकीकत को जाना। इस अवसर पर सांसद जोशी ने कहा कि सत्य घटना पर आधारित इस फिल्म को अधिक से अधिक लोगों को अवश्य देखना चाहिए, ताकि लोगों को देश की घटनाओं तथा समाज मे क्या घट रहा है उसकी सही जानकारी पता चल सके। सांसद जोशी ने फिल्म के डायरेक्टर, निर्देशक और फिल्म में काम करने वाले कलाकारों का फिल्म के माध्यम से युवा पीढ़ी और दुनिया के सामने सच रखने पर आभार जताया।इस दौरान भाजपा भाजपा जिला महामंत्री रघु शर्मा, रणजीत सिंह भाटी, हर्षवर्धन सिंह रूद,भाजपा जिला मीडिया प्रभारी मनोज पारीक, जिला कोषाध्यक्ष हरीश ईनानी, रजनीश पितलिया, गौरव त्यागी, नगर महामंत्री घनश्याम लोट, संजय सुहालका, नगर मंत्री विष्णु सेन, भाजयुमो नगर अध्यक्ष अविनाश शर्मा, नगर मीडिया प्रभारी लोकेश मिश्रा,दीपक शर्मा, शुभम सुखवाल, उमाशंकर दिवस हरीश गुरनानी, प्रमोद राजपुरोहित, अर्जुन जोनवाल आदि उपस्थित रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation राणा की जय-जय : हवन-यज्ञ से शुरू होगी राजतिलक रस्मः10 हजार लोगों के आने का अनुमान, सभी राजघरानाओं के मुखिया भी होंगे शामिल विधायक आक्या की अभिशंसा पर पांच नवीन आंगनवाड़ी खोलने की स्वीकृति जारी