24 न्यूज अपडेट. उदयपुर। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के भारतीय सुदूर संवेदन संस्थान द्वारा संचालित ’सौर मंडल का अन्वेषण’ नामक ऑनलाइन प्रशिक्षण पाठ्यक्रम जनार्दन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ द्वारा सफलतापूर्वक संचालित किया गया। कुलपति प्रो. एस.एस. सारंगदेवोत ने सफल प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि इसरो द्वारा अंतरिक्ष विज्ञान के इस ऑनलाइन प्रशिक्षण में सौर मंडल अन्वेषण में नवीनतम खोजों, अंतरिक्ष मिशनों और तकनीकी प्रगति को कवर किया गया। इसरो के विशेषज्ञों’ द्वारा प्रतिभागियों को ग्रहों, चंद्रमाओं और अन्य खगोलीय पिंडों की व्यापक जानकारी प्रदान की गई। उन्होंने कहा कि सौरमंडल का अध्ययन करने से अनगिनत लाभ मिलते हैं। इस पाठ्यक्रम द्वारा हमारे विद्यार्थियों को सौरमंडल की गहरी समझ को बढ़ावा मिला है। इसरो के वैज्ञानिकों ने अगली पीढ़ी को प्रेरित किया है तथा अन्वेषण, समस्या-समाधान और मानव ज्ञान की सीमाओं को आगे बढ़ाने के जुनून को बढ़ावा दिया है। पाठ्यक्रम समन्वयक डॉ. चंद्रेश कुमार छतलानी ने बताया कि इसरो स्टार्ट के अंतर्गत या प्रशिक्षण मॉड्यूल 24 अप्रैल से 10 मई तक संपन्न हुआ। प्रशिक्षण व परीक्षा इसरो द्वारा ही ऑनलाइन संपन्न की गई। विद्यापीठ ने इसरो का यह दूसरा पाठ्यक्रम संचालित किया है, इससे पहले अंतरिक्ष विज्ञान और प्रौद्योगिकी जागरूकता पर ऑनलाइन पाठ्यक्रम को संपन्न किया गया था। विश्वविद्यालय को इसरो द्वारा इस हेतु एक प्रशंसा पत्र भी प्राप्त हुआ है। इस अवसर पर रजिस्ट्रार डॉ. तरुण श्रीमाली, डॉ. हेमंत साहू, निजी सचिव कृष्णकांत कुमावत, डॉ. ललित सालवी, विकास डांगी सहित विद्यापीठ के कार्यकर्ता उपस्थित थे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation रेस्टोरेंट मालिक पर जानलेवा हमला करने के दो और आरोपी गिरफ्तार उत्सव के रूप में मनाई जाएगी महाराणा प्रताप जयंती