24 न्यूज अपडेट जयपुर। भाजपाइयों ने सोचा भी नहीं होगा वो होता दिख रहा हैं राजस्थान में उनके साथ खेला हो रहा हैं। पहली बार दोनों खेमों में खुशी की लहर हैं राजस्थान की 25 लोकसभा सीटों पर शुरुआती रुझान आ गए हैं। शुरुआती रुझान में भाजपा को राजस्थान में बड़ा नुकसान होता दिख रहा है। यहां भाजपा 14, कांग्रेस गठबंधन 11 सीटों पर आगे चल रहा है। इसमें कांग्रेस 8, सीपीएम 1, आरएलपी 1 और बीएपी ने 1 सीट पर लीड बनाई है। अब राजनीतिक उठापटक भी तेज हो गई है। मंत्री किरोड़ीलाल मीणा ने सोशल मीडिया के जरिए इस्तीफा देने के संकेत दिए हैं। उन्होंने रामचरितमानस का दोहा पोस्ट करते हुए लिखा – रघुकुल रीति सदा चलि आई। प्राण जाई पर बचन न जाई। किरोड़ी के इस्तीफे के सवाल पर पीसीसी चीफ डोटासरा ने कहा कि वे अपने बात के पक्के आदमी है। शाम पांच बजे से पहले वे इस्तीफा दे देंगे। जयपुर, राजसमंद, उदयपुर चित्तौड़गढ. और अजमेर लोकसभा सीट पर भाजपा की जीत है। प्रत्याशियों ने दो लाख से ज्यादा की लीड हासिल कर ली है और अब गिनने के लिए इससे कम वोट बाकी हैं। बाड़मेर सीट से कांग्रेस के उम्मेदाराम बेनीवाल आगे चल रहे हैं। दूसरे नंबर पर निर्दलीय रविंद्र भाटी है। केंद्रीय मंत्री व भाजपा प्रत्याशी कैलाश चौधरी तीसरे नंबर पर चल रहे हैं। जालोर में भाजपा प्रत्याशी लुंबाराम चौधरी आगे चल रहे हैं, जबकि पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत पीछे चल रहे हैं। बांसवाड़ा सीट पर महेंद्रजीतसिंह मालवीया को बाप पार्टी के राजकुमार रोत लगभग पटखनी दे चुके हैं। अलवर से दिग्गज भूपेन्द्र यादव पीछे चल रहे हैं। भरपुर में सजना यादव ने रामस्वरूप कोहली को पीछे छोड दिया है। भीलवाडा से भाजपा के दामोदार अग्रवाल की जीत तय हो चुकी है। चित्तौडगढ से सीपी जोशी लगभग जीत चुके हैं। राजसमंद में महिमा कुमारी जीत के करीब हैं। राजस्थान में 10 साल बाद कांग्रेस का खाता खुल रहा है। कांग्रेस गठबंधन 11 सीटों पर आगे चल रहा है।यह 2009 के बाद कांग्रेस का लाेकसभा चुनावों में सबसे अच्छा प्रदर्शन है। 2009 में कांग्रेस ने 20 सीटें जीती थीं, जबकि 2014 और 2019 में एक भी सीट हासिल नहीं कर पाई थी। डोटासरा बोले- भाजपा का मोरिया बोल गया हैडोटासरा ने कहा कि देश में इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी। जबकि राजस्थान में हम बीजेपी से आगे रहेंगे। बीजेपी ने अपना मोरिया खुद ही बुला लिया। उन्होंने कहा कि किरोड़ीलाल अपनी बात का धणी आदमी है, वो थूक के नहीं चाटेंगे। वो अपना इस्तीफा जरूर देंगे। कांग्रेस छोड़कर गए नेताओं पर डोटासरा ने कहा कि जो नेता चले गए उन पर बात खत्म हो गई है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation के.के. गुप्ता ने एनआईएमएस यूनिवर्सिटी, जयपुर में एनएसएस वॉलंटियर्स को समाज कल्याण के लिए प्रेरित किया निम्स विश्वविद्यालय में होटल प्रबंधन के छात्रों के लिए प्रेरक सत्र का आयोजन